Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Coronavirus से लंबी लड़ाई के बाद Dr KK Aggarwal का हुआ निधन, वैक्सीन की लगी थी दोनों डोज

Dr KK Aggarwal की Death हो गई है. हैरानी वाली बात ये है कि Corona Vaccine की दोनों डोज लेने के बाद भी वो हो गए थे कोरोना संक्रमित.

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | खबरें - 18 May 2021

कोरोना वायरस (Coronavirus) से लोगों की मौत जाने का सिलसिला खत्म होता हुआ नजर नहीं आ रहा है. इस बार हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट और आईएमए के पूर्व प्रसिडेंट पद्मश्री डॉ केके अग्रवाल (Dr. KK Aggarwal) का निधन हो गया है. सोमवार रात 11: 30 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली है.  केके अग्रवाल को कोरोना संक्रमण के बाद एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन फिर भी उनकी जान नहीं बच सकी.


ये भी पढ़ें: Coronavirus के इलाज से Plasma Therapy हुई बाहर, जानिए लिया गया कौन सा बड़ा फैसला

केके अग्रवाल की ओर से ट्वीटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी गई थी कि वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई है. हालांकि कोरोना संक्रमित होने के बाद भी वह लोगों को एकजुट करने के काम में लगे हुए थे. निधन के बारे में बताते हुए इस बात की सूचना दी गई थी  कि काफी दुख के साथ आपको ये बताया जा रहा है कि डॉ केके अग्रवाल का 17 मई की रात 11:30 बजे के आसपास कोरोना से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया है. जब से वह डॉक्टर बने थे. उन्होंने अपना जीवन लोगों और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर समर्पित कर दिया था.


ये भी पढ़ें: Corona की दवा 2DG हुई लॉन्च, जानिए Covid- 19 के मरीजों पर कैसे करेगी काम

हालांकि हम आपको यहां इस बात की जानकारी दे देते हैं कि डॉ. केके अग्रवाल हार्ट केयर फाउंडेशन के प्रेसिडेंट थे. इन सबसे पहले वो इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष के पद पर भी तैनात थे. साल 2010 में मेडिकल क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित तक किया था. केके अग्रवाल ने 1979  में नागपुर यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी. बाद में उन्होंने इस विश्वविद्यालय से एमएस की डिग्री हासिल की थी. 


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement