Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

MS Dhoni के साथ धोखाधड़ी! अपने दोस्त और बिज़नेस पार्टनर पर किया धोखाधड़ी का केस!

खैर, अगर महेंद्र सिंह धोनी जैसी बड़ी हस्तियों को चुना जा सकता है तो एक आम आदमी क्या उम्मीद कर सकता है...लेकिन आखिर वो कौन है जिसने धोनी को चुना है, आइए जानते हैं।

Advertisement
Video Credit: MS Dhoni
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 06 January 2024

भला अगर महेंद्र सिंह धोनी जैसी बड़ी शख्सियतों को चुना लग सकता है तो कोई आम आदमी क्या ही उम्मीद लगाए...लेकिन आखिर है कौन जिसने धोनी को चुना लगा दिया..चलिए जान लेते है आखिर मामला क्या है दरअसल खबर आई है कि महेंद्र सिंह धौनी ने रांची कोर्ट में क्रिमिनल केस फाइल किया है. जानकारी मिली है कि महेंद्र सिंह धोनी ने मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज किया है.

महेंद्र सिंह धोनी को उनके करीबी दोस्तों ने ही करोड़ों का चूना लगा दिया. मिहिर दिवाकर और सौम्य विश्वास नाम के ये शख्स धोनी के बिजनेस पार्टनर भी हैं. म‍िह‍िर ने धोनी के साथ कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं.  दिवाकर ने कथित तौर पर वैश्विक क्रिकेट अकादमी चलाने के लिए 2017 में धोनी के साथ एक एग्रीमेंट पर साइन कराए थे. लेकिन   मिहिर  इस कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों पर कायम नहीं रहने में फेल साबित हुआ. आरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइंजी फी और प्रोफिट शेयर करने में फेल साबित हुई थी.

बताया जा रहा है कि इसी कारण से महेंद्र सिंह धोनी ने मिहिर दिवाकर के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2021 को अथॉरिटी लेटर निरस्त किया था. बताया जाता है कि धोनी के बार-बार लीगल नोटिस भेजने के बाद भी मिहिर दिवाकर की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला. इसी कारण धोनी को यह एक्शन लेना पड़ा है. बता दें, एग्रीमेंट की शर्तों के मुताबिक धोनी को 17 करोड़ का नुकसान हुआ है.

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी और मिहिर दिवाकर के बीच काफी लंबे समय से अच्छी दोस्ती रही है. दोनों ने साथ मिलकर क्रिकेट एकेडमी खोलने को लेकर प्लानिंग की थी. लेकिन, धीरे-धीरे कुछ मुद्दों पर दोनों के बीच तकरार की खबर आने लगी थी, जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने यह क्रिमिनल केस किया है.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.