Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

KANPUR LAMBORGHINI CASE: हिट एंड रन मामले के दोषी को कोर्ट ने 20,000 पर रिहा किया!

बड़ी खबर आरही है कि कानपूर कार एक्सीडेंट केस के मुख्य आरोपी शिवम् मिश्रा को बेल मिल गया है |

Advertisement
Instafeed.org

By Sushant Kumar | Faridabad, Haryana | खबरें - 12 February 2026

मामला क्या है? 

इसी महीने 8 फरवरी को कानपूर के एक तम्बाकू व्यापारी के बेटे ने तेज रफ़्तार लम्बोर्गिनी कार से VIP रोड पर कई लोगों को कुचल दिया था|  दरअसल, रविवार को कानपुर के पॉश ग्वालटोली इलाके की वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी बेकाबू हो गई थी|  कार ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर एक बाइक सवार और राहगीर को चपेट में लिया| इसके बाद कार सड़क किनारे खंभे से जा टकराई|  हादसे में कई लोग घायल हुए थे जिसके बाद दावा किया जा रहा था कार शिवम मिश्रा नहीं चला रहा था, बल्कि उसका ड्राइव मोहन चला रहा था| यह शिवम मिश्रा की तरफ से दावा किया जा रहा है, जो पुलिस जाँच में झूठ साबित हुई| पुलिस ने अपने जाँच में माना कि कार शिवम ही चला रहा था| जिसके बाद पुलिस ने आज शिवम को गिरफ्तार किया था लेकिन गिरफ़्तारी के कुछ ही घंटों बाद कानपूर कोर्ट ने शिवम के 14 दिनों के पुलिस रिमांड को ठुकराते हुए बेल दे दिया है| कोर्ट के अनुसार शिवम मिश्रा को 20,000 के पर्सनल बाउंड पर रिहा किया जाएगा|   

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.