Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Kerala: अंधविश्वास के चक्कर में दो महिलाओं की बलि, तीन लोग गिरफ्तार

केरल के पथनमथिट्टा जिले के एंलथूर गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां पर एक डॉक्टर दंपति ने अंधविश्वास के चक्कर में दो निर्दोष महिलाओं की बलि चढ़ा दी.

Advertisement
Instafeed.org

By विपिन यादव | खबरें - 11 October 2022

केरल के पथनमथिट्टा जिले के एंलथूर गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां पर एक डॉक्टर दंपति ने अंधविश्वास के चक्कर में दो निर्दोष  महिलाओं की बलि चढ़ा दी. दरअसल जून और सितंबर में दो महिलाओं के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली थी. पुलिस को उनके मामलों की जांच के हिस्से के रुप में मानव बलि के बारे में पता लगा है. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 

ये भी पढ़े- अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर घर के बाहर फैंस का जमावड़ा, पीएम ने भी दी बधाई

कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सी एच नागराजू ने मीडिया को  जानकारी देते हुए बताया कि, हमें संदेह है कि मानव बलि कर्मकांड के तहत दोनों महिलाओं की हत्या हुई है. हमें महिलाओं के शवों को बाहर निकालना होगा. महिलाओं का सिर काट दिया गया और उनके शरीर को पठानमथिट्टा के एलंथूर में दफनाया गया है. महिलाओं की तस्करी करने वाले एजेंट और डॉक्टर दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच की जा रही है. 











Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement