Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

जेब में नहीं टिक रहे हैं पैसे, तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स पर्स में भर जाएगा पैसा

अक्सर आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा वह आर्थिक तंगी से परेशान है, बेहद कड़ी मेहनत करते हैं पैसे कमाते हैं लेकिन फिर भी पैसा उनकी जेब में नहीं टिकता है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Pooja Mishra | New Delhi, Delhi | खबरें - 02 January 2025

अक्सर आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा वह आर्थिक तंगी से परेशान है, बेहद कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी पैसा उनकी जेब में नहीं टिकता है। घर में सुख-शांति, समृद्धि और धन बनाए रखने के लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। हिंदू धर्म में कुछ वास्तु नियम बताए गए हैं यदि इनका ध्यान रखें तो माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। मान्यता के अनुसार, वास्तु नियमों को ना मानने के कारण घर में कई बार नकारात्मकता बढ़ जाती है। ऐसे में घर में लक्ष्मी नहीं ठहरती पैसों की कमी बनी रहती है।

कुबेर यंत्र

वास्तु के हिसाब से कुबेर यंत्र ग्रहों की स्थिति को दिखाता है यह काफी असरदार माना जाता है। यदि आप घर के अलग-अलग स्थान पर इसे रखते हैं, तो आर्थिक तंगी दूर हो जाती हैं। वही, शास्त्रों के मुताबिक अगर आप उत्तर दिशा में कुबेर यंत्र की स्थापना करें तो शुभ फल मिलते हैं कर्ज से राहत मिलती है। यंत्र की स्थापना के लिए रविवार का दिन शुभ माना जाता है।

काला वस्त्र

वास्तु के नियम के अनुसार, काले रंग का वस्त्र नेगेटिविटी का प्रतीक माना जाता है। काले वस्त्र को नेगेटिविटी के लिए जाना जाता है। काले रंग के कपड़े पहन रहे हैं, तो आपको इससे दूरी बना लेनी चाहिए। मान्यता के अनुसार, काला वस्त्र करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, साथ ही धन संबंधी परेशानी बनी रहती है।

जूठे बर्तन ना रखें

अक्सर ऐसा होता है कि महिलाएं किचन में रात के खाए हुए बर्तन ऐसे ही छोड़ देती हैं। वास्तु के नियम अनुसार, माता लक्ष्मी साफ सफाई वाले घर में ही प्रवेश करती हैं। यदि आप धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाना चाहती है, तो आपको रात के समय अपने किचन की साफ-सफाई करके सोना चाहिए।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.