Story Content
कोरोना के चलते इस बार का गणतंत्र दिवस पहले जैसा नहीं हो पाएगा। इस बार काफी कुछ पहले जैसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर 15 साल से कम उम्र के बच्चे और 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। ये जानकारी दिल्ली पुलिस के प्रवक्त डॉ. ईश सिंघल की तरफ से ट्वीट करते हुए दी है। पुलिस की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि एंट्री सिर्फ निमंत्रण कार्ड या फिर टिकट द्वारा ही दी जाएगी।
दिल्ली ने ऐसे लोगों को इस बात की सलाह दी है कि जिनके पास टिकट या फिर निमंत्रण कार्ड नहीं है लोग अपने घर पर ही रहकर सारा प्रसारण देख सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में ट्वीट करते हुए कहा कि इस बार 26 जनवरी हो होने वाली परेड के सिर्फ चार हजार टिकट आम जनता को बेचे जाएंगे। ये फैसला किसान आंदोलन और कोरोना के चलते लिया गया है। इसके अलावा जानिए इस बारे के गणतंत्र दिवस के मौके पर आखिर क्या-क्या होने जा रहा है और क्या-क्या नहीं।
- पहले परेड की लंबाई 8.2 किलोमीटर तक होती थी, जोकि विजय चौक से होती हुई लाल किले तक जाती थी। इस बार लेकिन विजय चौक से नेशनल स्टेडियम तक यह 3.3 किलोमीटर ही लंबी होगी।
- इतना ही नहीं 26 जनवरी परेड में शामिल होने वाले दस्ते भी छोटे होंगे। जोकि हमेशा 144 होते थे इसी साल 96 होने वाले हैं। इसके अलावा 15 साल से ज्यादा उम्र के स्कूली बच्चे इसमें शामिल होंगे।
- पहली बार ऐसा होगा जब गणतंत्र दिवस के खास मौके पर किसी दूसरे देश का प्रमुख मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल नहीं होगा। दरअसल पहले ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होने वाले थे। लेकिन ब्रिटेन में कोरोना का नया प्रकार सामने आने की वजह से पैदा हुए हालात को देखते हुए ब्रिटेश पीएम ने अपना भारत का दौरा रद्द कर दिया है।
- भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट्स में से एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय वायुसेना की झांकी का हिस्सा होंगी। वो इस परेड में शामिल होने वाली पहली महिला फायटर पायलट होने वाली है।
- राफेल लड़ाकू विमान 26 जनवरी को भारत की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा और फ्लाईपास्ट का समापन इस विमान के वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन में उड़ान भरने से होगा।
- एंट्री और एग्जिट गेट की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा कोविड बूथ भी बनाए जाएंगे, जिसमें डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे। हर गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की तैयार की जा रही है। जगह-2 हैंड सेनेटाइजर भी रखे जाएंगे।




Comments
Add a Comment:
No comments available.