Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Pariksha Pe Charcha 2026 - विकसित भारत का मंत्र?

‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के 9वें संस्करण में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के बीच जाकर उनसे बात किया|

Advertisement
Instafeed.org

By Sushant Kumar | Faridabad, Haryana | खबरें - 06 February 2026

‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के 9वें संस्करण में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के बीच जाकर उनसे बात किया| यह बातचीत बहुत ही दोस्ताना अंदाज़ में हुआ| जिसमें प्रधानमंत्री ने बच्चों से उनके जीवन और कठिनाइयों से जुड़े कई सवाल पूछे परीक्षा के नंबर के पीछे न भागने की सलाह दी| इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने बच्चों से  विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के विषय में प्रश्न पूछा जिसका उत्तर बच्चों ने अपने-अपने अंदाज़ में उत्तर दिया, लेकिन इस बातचीत में प्रधानमत्री ने  स्वदेशी उत्पादों को  अपनाने के लिए कहा| उन्होंने कहा कि पहले तो हमें मन को तैयार करना है, स्वदेशी तो बाद की चीज है| उससे पहले हमें उस गुलामी की मानसिकता से बहार आना होगा जिसमें हम जीते है| इसके बाद प्रधानमंत्री ने बच्चों से एक तरह से गेम खेलने को कहा जिसमें उन्होंने बच्चों से कहा कि आप लोग हर दिन जिन-जिन चीजों का उपयोग करते है उसकी सूची बनाकर यह चिन्हित करें कि कौन स्वदेशी है और कौन विदेशी है? 

आगे उन्होंने बच्चों को कर्तव्यों समझाते हुए कहा कि हमें स्वच्छता से रहना चाहिए ताकि हमारा देश सुंदर हो सके| अगर हम अपने कर्तव्यों का पालन थोड़ा भी कर ले तो दुनिया की कोई ताकत भारत को विकसित भारत बनने से रोक नहीं सकती है। इस बातचीत में आगे  उन्होंने AI के सही इस्तेमाल करने के लिए बच्चों को जागरूक किया|  


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.