Story Content
आज राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज का दौरा करने के साथ महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में स्नान
करेंगी। आपको बता दे कि इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने
महांकुभ में स्नान किया था। इस दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ प्रयागराज
दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल रहेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी
मुर्मू महाकुंभ में स्नान करने के बाद अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन
पूजन करेंगी। अक्षयवट को हिंदू संस्कृति में अमरता का प्रतीक माना जाता है यहा
हिंदू धर्म का एक पवित्र स्थाल है, जिसका वर्णन पुराने ग्रंथों में भी है। पूजा-
अर्चना कर द्रौपदी मुर्मू देशवासियों की सुख- समृध्दि की कामना करेंगी। इसके बाद
बड़े हनुमान मंदिर का भी दर्शन करेगी
आधुनिक महाकुंभ
केन्द्र का अवलोकन करेगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रोपदी
मुर्मू डिजिटल महाकुंभ में वर्चअल टूर का अवलोकन करेंगी जह से श्रध्दालु
टेक्नोलॉजी के
माध्यम से महाकुंभ मेले का अनुभव ले सकते हैं। PM नरेंद्र मोदी की इस
पहल से देश विदेश के श्रध्दालुओं को महाकुंभ मेले का दर्शन अनुभव हासिल हो सकेगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंच जाएंगी जहा वो शाम 4 बजे
तक प्रयागराज का दौरा करेंगी।




Comments
Add a Comment:
No comments available.