Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शादी से पहले सास को भाग ले गया दामाद, गुस्साए ससुर ने कही ये बात

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के मडराक इलाके से जुड़ा एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दामाद अपनी शादी से पहले अपनी सास को ही भागकर ले गया।

Advertisement
Image Credit: सास और दामाद
Instafeed.org

By Taniya Singh | Delhi, Delhi | खबरें - 09 April 2025

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के मडराक इलाके से जुड़ा एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दामाद अपनी शादी से पहले अपनी सास को ही भागकर ले गया। इस घटना ने सभी लोगों को हैरान कर दिया है। पुलिस फिलहाल इस केस की जांच करने में जुटी हुई है। 16 अप्रैल के दिन अलीगढ़ के मडराक इलाके के गांव में रहने वाले व्यक्ति की बेटी की शादी होने वाली थी। इसी दौरान शख्स की पत्नी और होने वाला दामाद जेवरात और लाखों की नकदी लेकर फरार हो गए थे। पहले सभी को लगा कि उनकी पत्नी किसी रिश्तेदार के यहां गई है, लेकिन बेटी के होने वाले दूल्हे के भी गायब होने पर पूरा मामला सामने आया।


किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं था कि ये मामला इतना ज्यादा बढ़ जाएगा। पीड़ित शख्स की बेटी का ये कहना है कि मां घर में रखे रुपये और गहने लेकर फरारा हुई है। वो अब जिएं या फिर मरे, हमें फर्क नहीं पड़ता। हम हमारा सामान वापस चाहिए। होने वाले दामाद को लड़की की मां ने स्मार्टफोन गिफ्ट किया था। पीड़ित ने अपनी शिकायत में इस बात का जिक्र किया कि जिस लड़के से बेटी की शादी होने वाली थी। वो उनकी पत्नी से ज्यादा बात करता था। जब पीड़ित तीन महीने बाद काम करके वापस घर लौटे तब उन्हें पता चला कि लड़का सास से ज्यादा बात करता है। इस बात पर उन्हें शक भी हुआ था। 

सास से ज्यादा बात करता था दामाद

शिकायत में पीड़िता ने कहा कि लड़का उनकी बेटी से ज्यादा उनकी पत्नी से बात किया करता था। मेरी बेटी से बात नहीं करता था। घर में सारे सारे पैसे और जेवरात वो और मेरी पत्नी लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर मामले की जांच करना शुरू कर दी है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.