Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

एक फिल्म ‘Ghooskhor Pandit’ का टीज़र बन गया विवाद!

मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म Ghooskhor Pandit ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है, जिसके बाद ब्राह्मण समाज ने इस फिल्म के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है|

Advertisement
Instafeed.org

By Sushant Kumar | Faridabad, Haryana | खबरें - 06 February 2026

मनोज बाजपेयी की एक फिल्म ने फिर से विवाद खड़ा कर दिया |  नेटफ्लिक्स पर मनोज  बाजपयी स्टारर एक फिल्म आ रही है, जिसके टीज़र के सामने आते ही ब्राह्मणों का गुस्सा फुट पड़ा| हुआ ये कि मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म का नाम ‘Ghooskhor Pandit’ है जिस कारण ब्राह्मण समाज ने इस फिल्म का विरोध करना शुरू कर दिया है|  


जैसा कि टीज़र में दिखाया जा रहा है कि मनोज बाजपेयी एक पुलिस के किरदार में है| वो बहुत ही ज्यादा ही क्रप्ट है| फिल्म उसके जीवन के आसपास घूमती है, जिसमें वो पैसा कमाने के लिए गलत कामों में उलझे रहते है|  इस फिल्म में उसका किरदार ब्राह्मण समाज से आता है इसलिए इस फिल्म का नाम मेकर्स ने Ghooskhor Pandit रखा है| 


इसके टीज़र के आने के बाद इस पर केश दर्ज हो गया| बताया जा रहा है कि लखनऊ के हजरतजंग थाने में फिल्म के मेकर्स पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है| यह मुकदमा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कहने पर दर्ज किया गया है| इस फिल्म पर सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और एक जाति विशेष की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है| इसके बाद देश के अलग-अलग हिस्से जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में फिल्म के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए| मध्य प्रदेश के भोपाल में ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया एवं ‘जय-जय परसुराम’ के नारे लगा कर विरोध दर्ज किया|  


लोगों का कहना है कि फिल्म के मेकर्स आके माफ़ी मांगे और फिल्म का नाम बदल कर कुछ और रख ले| नहीं तो यह विरोध प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा| 

इसी बीच मनोज बाजपेयी ने अपने इंस्टाग्राम पर क्षमा मांगते हुए कहा कि “हमारा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था|” 


लेकिन सवाल ये है कि हर बार बॉलीवुड के फिल्मों में एक समाज विशेष को नकारात्मक रूप में ही क्यों पेश किया जाता रहा है? जबकि किसी ऐतिहासिक घटना पर कोई periodic फिल्म बन जाती है तो उस पर बड़े-बड़े फिल्ममेकर्स प्रोपोगेंडा बताने लगता है|

बता दें कि कुछ समय पहले सरकार के UGC Equity Regulations, 2026 के कारण भी सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की स्थिति बन गई थी, लेकिन वो मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि यह फिल्म एक नया विवाद बन गया| 


 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.