Trending News: पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे अमित शाह, भारत का टेस्ट क्रिकेट में रहा खराब प्रदर्शन

देश, दुनिया और बॉलीवुड में काफी कुछ होता हुआ नजर आया है। जहां भारत क्रिकेट टीम ने खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं, जानिए किस वैक्सीन को मिली मंजूरी।

  • 1428
  • 0

जहां आम आदमी पार्टी के विरोध में दिल्ली में बीजेपी के मेयर जयप्रकाश विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत का बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई है। जानिए ऐसे ही देश, दुनिया और बॉलीवुड से जुड़ी बड़ी खबरें यहां।

1. पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर पहुंचे अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह इस वक्त अपने पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं। बंगाल विधान सभा चुनाव होने से पहले की सियासी हलचल के बीच अमित शाह वहां पहुंचे हैं। उन्होंने  इस दौरान सिद्धेश्वरी मंदिर में पूजा की और साथ ही स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस को नमन किया।

2. AAP के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मेयर की तबीयत बिगड़ी

आम आदमी पार्टी के खिलाफ दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन कर रहे है बीजेपी मेयर जयप्रकाश की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें डॉक्टर ने हॉस्पिटल में भर्ती होने के लिए कहा है। मेयर जयप्रकाश के अलावा बीजेपी कई पार्षद इस प्रदर्शन का हिस्सा रहे हैं। अब ये जानकारी दे दें कि एमसीडी में फंड को लेकर बीजेपी और आप पार्टी के बीच ये खींचतानी हो रही है।

3. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत का बेहद खराब प्रदर्शन

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत ने सबसे खराब प्रदर्शन किया है। एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 36 रन पर पारी खत्म की है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया का ये न्यूनत स्कोर है। इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में इंडिया का सबसे न्यूनत स्कोर 42 रन का था। ऑस्ट्रेलिया ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

4. दिल्ली: विष्णु गार्डन इलाके में फैक्ट्री की छत गिरने से 4 की मौत

शनिवार सुबह दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में एक फैक्ट्री की छत गिर गई। इसके चलते  चार लोगों की दबने से मौत हो गई। इस हादसे में छह लोग छत के मलबे के नीचे दब गए थे। उन सभी को गुरु गोविंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद में स्थिति गंभीर होने के चलते उन्हें बाद में डीडीयू हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। इनमें से चार की मौत हो गई थी।

5. इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए अमेरिका ने दी मॉडर्ना वैक्सीन को मंजूरी

कोरोना वायरस को मात देने के लिए अमेरिका ने मॉडर्ना के कोविड-19 वैक्सीन के आपातकाल इस्तेमाल को शुक्रवार के दिन मंजूरी दे दी है।  अमेरिका मॉडर्ना वैक्सीन को मंजूरी देने वाला पहला देश बन चुका है। अमेरिका के अंदर  फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन को मंजूरी देने के बाद यह दूसरी वैक्सीन होने वाली है। आपको बता दे दें कि -20 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर इसे रखा जाएगा।

6. वरुण-नताशा की हुई सगाई, करीना कपूर ने खोला राज

एक्टर वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल ने सगाई कर ली है। ये बात हम नहीं बल्कि खुद करीना कपूर खान ने कह दी है। दरअसल करीना कपूर खान ने अपने रेडियो शो व्हाट वुमेन वांट में नताशा दलाल को वरुण धवन की मंगेतर कह कर संबोधित किया है। लेकिन इस शो में वरुण धवन अकेले ही मौजूद दिखाई दिए थे।

7. कंगना ने कृषि कानून के समर्थकों को बताया देशभक्त

कंगना रनौत ने कृषि कानून का समर्थन करने वाले देशभक्त करार दिया है। उन्होंने साथ ही ये आगाह किया है कि इस दौरान धोखेबाजों से सावधान रहिए। उन्होंने कहा है कि सिर्फ उन्हीं लोगों को गुड मॉर्निंग जो अखंड भारत से प्यार करते हैं और इसे टुकड़ों में बंटते हुए देखना नहीं चाहते हैं। जो लोग कृषि कानून को समझते हैं उन्हें ही गुड मॉर्निंग।

8. जिंदा होते ऋषि कपूर तो इंडस्ट्री में पूरे कर लेते  50 साल

यदि आज एक्टर ऋषि कपूर जीवत होते तो इस वक्त कपूर परिवार बहुत बड़ा जश्न मनाता। ऐसा इसीलिए क्योंकि आज के दिन ही दिवगंत ऋषि कपूर के फिल्मी इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हो चुके होते। लेकिन अब हमारे बीच एक्टर नहीं रहे है। ऐसा इसीलिए क्योंकि एक्टर की पहली फिल्म मेरा नाम जोकर आज के दिन ही 1970 में रिलीज हुई थी।

9. तापसी कर रही है अपनी नई फिल्म को लेकर मेहनत

एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी आने वाली फिल्म रश्मि रॉकेट के लिए जमकर मेहनत कर रही है। वो फिल्म के लिए अपनी बॉडी में ट्रांसफॉर्मशन कर रही हैं। उन्होंने अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने बताया कि वो इसके लिए किसी भी प्रकार के स्टेरॉयड्स का सहारा नहीं ले रही है।

10. शादी के बाद सना खान को लेकर पहली बार बोले अनस

पूर्व एक्ट्रेस सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद सूरत के मुफ्ती अनस सैय्यद के साथ निकाह किया था। शादी के बाद पहला बीर उनके पति अनस ने एक इंटरव्यू दिया और उन्होंने सना खान ने शादी को लेकर कई सारी बातें कही है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्होंने सना को फिल्में छोड़ने के लिए फोर्स बिल्कुल भी नहीं किया है। ये छोटी सोच रखने वाले लोगों गंदी बातें करते हैं।


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT