Trending News: RJD ने किया शपथ ग्रहण समारोह का बायकॉट, गोविंदा से सुलह चाहते हैं कृष्णा

दिल्ली के स्वास्थ्यमंत्री ने लॉकडाउन की बात को पूरी तरह ख़ारिज कर दिया। उन्होंने कहा दिल्ली में दोबारा से लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं है।

  • 1326
  • 0

1. शपथ ग्रहण समारोह का RJD ने किया बायकॉट

बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार ने तमाम एनडीए नेताओं की मौजूदगी में सातवीं बार मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली। लेकिन वहीं दूसरी तरफ शपथ ग्रहण करने से पहले ही राजनीति शुरू हो गई थी। आरजेडी ने ट्वीट के जरिए से कहा कि उनकी पार्टी इस समारोह का बायकॉट कर रही  है, क्योंकि एनडीए द्वारा जनादेश को शासनादेश में बदल दिया गया है।

2. लॉकडाउन पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिया जवाब

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिस कारण से ऐसी अटकलें लगाईं जा रही हैं कि दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। लेकिन दिल्ली के स्वास्थ्यमंत्री ने इस बात को पूरी तरह ख़ारिज कर दिया।उन्होंने कहा दिल्ली में दोबारा से लॉकडाउन की कोई  संभावना नहीं है। 


4. उत्तराखंड-हिमाचल में हुई बर्फबारी, कुच जगह बारिश 

उत्तर भारत में पहाड़ों पर बर्फ़बारी होने और मैदानी इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ गयी है। रविवार शाम को सर्दी के मौसम में दिल्ली में पहली बारिश हुई। बारिश के कारण ठंडक बढ़ गई। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ओले भी पड़े।


5. मायावती ने प्रदेशाध्यक्ष बदलने का लिया फ़ैसला

बिहार चुनाव खत्म होते ही उत्तरप्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बसपा ने अपने संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश अध्यक्ष को बदलने का फ़ैसला लिया है। इसी के चलते मायावती ने मुनकाद अली को हटाकर भीम राजभर को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।


6. हार मानने को तैयार नहीं हैं ट्रंप

अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम अभी तक नहीं आया है, लेकिन ऐसा माना जाने लगा है कि जो बाइडेन ही अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगें। ऐसा इसलिए क्योंकि बाइडेन को अब तक 306 इलेक्टोरेल वोट मिले हैं और वहीं  ट्रंप को मात्र 232 इलेक्टोरेल वोट ही मिले हैं। वोटों की गिनती अभी भी चल रही है। इसी के बीच ट्रंप ने कहा कि वो चुनाव जीते चुके हैं।


7. ब्रिटिश पीएम कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए

ब्रिटेन के पीएम बोरिस खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसका कारण है कि वो किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गये थे जिसके बाद उन्होंने ये फ़ैसला लिया। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है।


8. मामा गोविंदा से सुलह चाहते हैं कृष्णा

कॉमेडियन कृष्णा और उनके मामा बॉलीवुड ऐक्टर गोविंदा के बीच में लगभग 1 साल से विवाद चल रहा है और वो अभी तक नहि सुलझा है। इस बात की जानकारी तब मिली जब कुछ दिन पहले गोविंदा मेहमान बनकर कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। और उस समय कृष्णा शो में नहीं दिखाई दिए। अब कृष्णा का कहना है कि सिर्फ़ कपिल ही सुलह करवा सकते है।


9. सौमित्र चटर्जी के निधन पर PM ने जताया दुख

बंगाली एक्टर सौमित्र चटर्जी का रविवार के दिन दोपहर 12.15 पर निधन हो गया। वो लम्बे समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन सौमित्र की तबीयत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। यूं अचानक से हुए निधन से उनके करीबी और चाहने वाले सदमे में हैं। सौमित्र के निधन पर पीएम ने भी दुःख जताया है।


10. 24 घंटे में आए 30 हजार 681 केस

देश में कोरोना संक्रमित मरीज़ों का आंकडा अब 88.45 लाख हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ़ 82.47 लाख मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक क़रीब 1.30 लाख मरीजों की जान जा चुकी है। लगभग 4.65 लाख मरीजों का अभी इलाज जारी है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT