Trending News: राम रहीम को गुपचुप तरीके से दी गई पैरोल, मिलिंद सोमन के खिलाफ हुई FIR

CMIE के आंकड़ों के मुताबिक़ सितंबर 2020 में बेरोजगारी की दर घटकर 6.7 फीसदी रह गयी है। अब जीडीपी से ही सही तस्वीर निकल कर आ सकेगी।

  • 1524
  • 0

1: राम रहीम को गुपचुप तरीके से दी गई पैरोल

बलात्कार के मामले में दोषी पाया गया डेरा प्रमुख राम रहीम को 24 घंटे के लिए पैरोल पर चुपचाप तरीक़े से जेल से बाहर निकला गया।इस पैरोल की जानकारी मात्र 4 लोगों को थी। उन 4 लोगों में एक सीएम मनोहर लाल खट्टर भी हैं। 24 अक्टूबर को मिले इस पैरोल पर उसे गुरुग्राम लाया गया और मेदांता अस्पताल में उसकी मां से मुलाकात करवाई गयी।


2: कोरोना संक्रमित हुए केरल के राज्यपाल 

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने अपने ट्विटर के ज़रिए से दी। अपने ट्विटर के ज़रिए से उन्होंने खुद के ठीक होने की बात कही साथ ही उनके सम्पर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की अपील की।


3: सऊदी अरब-पाकिस्तानी का दोस्ताना टूटा

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच कश्मीर के कारण दरार पड़ गयी है और वो दिन पर दिन गहरी हो गयी है।पाकिस्तान के विदेश मंत्री कश्मीर के मुद्दे पर सऊदी अरब को चुनौती दे दी थी। अब मामला इतना बिगड़ गया कि पाकिस्तान को अगले महीने तक सऊदी अरब के 2 अरब डॉलर का कर्ज लौटाना पड़ेगा। 


4: मिलिंद सोमन के खिलाफ हुई FIR  

मिलिंद सोमन कुछ दिन पहले गोवा में नेकेड होकर दौड़ते नजर आ रहे थे। उन्होंने अपनी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी। उनकी इस तस्वीर के कारण ही अब उनके खिलाफ FIR दर्ज कर दी गयी है। बता दें कि ये तस्वीर उनकी पत्नी  द्वारा क्लिक की गयी थी।


5: हाथरस कांड में सीबीआई की तफ्तीश जारी

हाथरस गैंगरेप और हत्या के मामले में एक बार फिर सीबीआई, पुलिस अधिकारियों से पूछताछ शुरू करेगी। सभी पुलिस अधिकारियों से पीड़िता के परिवार द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं उन्हें लेकर आरोप पूछताछ होगी। सीबीआई सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करेगी।


6: CDS रावत के बयान पर भड़का पाकिस्तान

भारत के सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान और चीन को एक साथ चेतावनी दे डाली थी। जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान को आंतकवाद का केंद्र कह डाला था। जिसके चलते अब पाकिस्तान सोशल प्लाट्फ़ोर्म पर भारत में सांप्रादायिक हिंसा भड़काने का प्रयास कर रहा है।


7: BJP सांसद साक्षी महाराज कोरोना पॉज़िटिव 

यूपी के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद  सोशल मीडिया के द्वारा दी। उन्होंने ये भी बताया है कि कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने जांच कराई। उन्होंने आगे ये भी कहा कि मैं उन सभी से अपील करता हूं जो मेरे सम्पर्क आए अपना कोरोना टेस्ट ज़रूर करवा लें।


8: 9 नवम्बर को मानेगा उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस

उत्तराखंड प्रशासन 9 नवम्बर को राज्य का स्थापना दिवस मनाने की तैयारी में जुटा हुआ है। बता दें कि ये 20वां राज्य स्थापना दिवस है। इस दिन भव्य परैड का आयोजन किया जाएगा। साथ ही और भी कार्यक्रम किए जाएंगें।


9: अर्थव्यवस्था में सुधार के बाद अक्टूबर में घटा रोजगार

अर्थव्यवस्था में सुधार के कई संकेत तो दिखे लेकिन इसके बावजूद भी अक्टूबर में रोजगार में 5.5 लाख की गिरावट दर्ज की गयी है। CMIE के आंकड़ों के मुताबिक़ सितंबर 2020 में बेरोजगारी की दर घटकर 6.7 फीसदी रह गयी है। अब जीडीपी से ही सही तस्वीर निकल कर आ सकेगी।


10: पिछले 24 घंटे में आए 50 हज़ार से ज्यादा मामले 

देश में पिछले 24 घंटों में 49 हजार 851 मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ 53 हजार 795 मरीज़ रिकवर हो गये हैं। वहीं 576 लोगों की मौत भी हो गई। इसी के साथ मरीज़ों का आंकडा 84 लाख 60 हजार 885 हो गया।

LEAVE A REPLY

POST COMMENT