Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

झगड़े सुलझाने गए सिपाही ने पीड़िता के साथ की अश्लील हरकत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश पुलिस पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। ये सब चीज एक वीडियो वायरल होने के बाद हुआ है।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | खबरें - 23 August 2022

उत्तर प्रदेश पुलिस पर एक नहीं बल्कि कई तरह के आरोप लगाते हुए हमेशा दिखाई देते हैं। अब एक ऐसा बड़ा आरोप यूपी पुलिस पर लगा है जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। एक सिपाही पर अवैध संबंध बनाने का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सिपाही पति-पत्नी के बीच झगड़े को सुलझाने के लिए वहां गया था। मामला तो सुलझा नहीं लेकिन सिपाही पीड़िता को ही अपना दिल दे बैठा। सिपाही और महिला के बीच अवैध संबंध का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


जो वीडियो सामने आया है उसमें मुख्य आरोपी शादीशुदा महिला के साथ अश्लील हरकते करता हुआ दिखाई दिया है। जैसे ही ये वीडियो सामने आया वैसे ही आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। अब पुलिस वीडिय में नजर आ रही महिला के बारे में जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। मुख्य आरक्षी और उस महिला का वीडियो 9 सेकेंड का था। वीडियो में सिपाही अश्लील हरकते हुए दिखाई दिया है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए एसपी दिनेश त्रिपाठी ने आरक्षी को निलंबित कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये वीडियो दो साल पुराना है।


आरोपी सिपाही तब कोतवाली गंगा घाट में तैनात था। कुछ महीने बाद ही उसका तबादला उन्नाव से बांगरमऊ कोतवाली कर दिया गया था। इसके बाद लगातार वह अपनी नौकरी कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, अब विभागीय जांच के साथ ही पुलिस की टीम इस महिला की तलाश में जुटी है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.