Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

करवा चौथ पर निखार पाने के लिए अपनाएं ये शानदार फेस पैक, पति का आ जाएगा दिल

1 नवंबर को कवर चौथ पड़ रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। साथ ही सौलह श्रृंगार करती हुई भी दिखाई देती हैं। ऐसे में हर महिला चाहती है वो इस खास मौके पर बेहद ही खूबसूरत दिखें।

Advertisement
Image Credit: औपचारिक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | लाइफ स्टाइल - 26 October 2023

1 नवंबर को कवर चौथ पड़ रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। साथ ही सौलह श्रृंगार करती हुई भी दिखाई देती हैं। ऐसे में हर महिला चाहती है वो इस खास मौके पर बेहद ही खूबसूरत दिखें। ऐसे में वो पार्लर में जाकर खुद को तैयार करती हैं। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके इस्तेमाल से आपकी स्कीन और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएगी।

1. हल्दी और दही से बना फेस मास्क

आप चाहे तो अपनी स्कीन को बेहतरीन करने के लिए दही और हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको 2 बड़े चम्मच दही में एक बड़ी चम्मच हदी की मिलानी होगी। इसके बाद उस पेस्ट को आप अपने चेहेर और गर्दन पर लगा सकते हैं। इस पेस्ट को स्कीन पर 20 मिनट तक रखें। इसके बाद इसे गर्म पानी से धो लें।

2. चंदन और गुलाब जल का फेस मास्क

इसके अलावा चंदन और गुलाब जल का फेस मास्क भी बनाकर आप लगा सकते हैं। इसके लिए आफको 2 बड़े चम्मच चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाना होगा। इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं। उसे सुखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

3. शहद और नींबू का इस्तेमाल

आप 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच ताजा नींबू का रस मिला सकते हैं। इस पेस्ट को आप 20 मिनट तक के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। इसे बाद में फिर गर्म पानी से धो लें।

4. पपीता और शहद फेस पैक

पके पपीते के कुछ टुकड़ों को मैश कर लें और इसमें 2 बड़े चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे ठंडे पानी से धो लें।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.