Story Content
इस साल का आखिरी बड़ा मंगल का व्रत 30 मई 2023 के दिन रखा जाएगा। इस दिन गंगा दशहरा का भी पर्व है। साथ ही सौंदर्य, भौतिक सुखों के अधिपति शुक्र ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में हनुमान जी की पूजा करना इस दिन आपके लिए काफी शुभ होने वाला है। जानिए किस तरह से करें आप श्री राम के प्रिया भक्त हनुमान को प्रसन्न। ये है बड़ा मंगल का मुहूर्त, शुभ योग, पूजा विधि, उपाय और मंत्र।
बड़ा मंगल का ये है मुहूर्त
चर (सामान्य) - सुबह 08.51 - सुबह 10.35
लाभ (उन्नति) - सुबह 10.35 - दोपहर 12.19
अमृत (सर्वोत्तम) - दोपहर 12.19 - दोपहर 02.02
अभिजित मुहूर्त - सुबह 11.51 - दोपहर 12.46
आखिरी बड़ा मंगल पर करें ये उपाय
- आखिरी बड़ा मंगल पर हनुमान मंदिर में बजरंगबली को तुलसी की माला अर्पित करें।
- साथ ही 'ॐ हं हनुमते नम: मंत्र का 108 बार रुद्राक्ष की माला से जाप करें।
मंत्र का जाप करने के फायदे- मान्यता है इस उपाय से नौकरी के प्रमोशन और वेतनवृद्धि में आ रही दिक्कते खत्म हो जाती है. तरक्की का रास्ता खुल जाता है।
क्या है बड़ा मंगल की पूजा विधि
इस दिन जो लोग भी व्रत रखें उन्हें याद से हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाना होगा और साथ ही बजरंग बाण का पाठ भी करना होगा। इसके अलावा आप जरूरतमंद लोगों को निम्न चीजें दान कर सकते हैं जैसे की-
1. लाल वस्त्र
2. लाल चंदन
3. जल
4. गुड़ का दाना




Comments
Add a Comment:
No comments available.