महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये हेल्दी फूड्स, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी

महाशिवरात्रि पर शिव भक्त व्रत भी रखते हैं। इस दौरान कुछ भी नहीं खाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी शिवरात्रि पर व्रत रखने की योजना बना रहे है तो हम आपको लिए लाए है कुछ ऐसे आहार जिसका सेवन आप व्रत के दौरान कर सकते हैं।

  • 2491
  • 0

महाशिवरात्रि को भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का त्यौहार हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। वही इस साल यह त्योहार 11 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। वही व्रत रखते समय अक्सर लोग इस बात से परेशान रहते है कि क्या खाएं और क्या नहीं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि एक टेस्टी और हेल्थी रेसिपी के बारे में जिसे आप महाशिवरात्रि  के दिन ट्राई कर सकते हैं।

आलू फ्राइ 

शिवरात्रि में आलू की कई तरह की खाने की चीजें बनती हैं। जैसे आलू को फ्राइ करके खा सकते हैं या दही आलू। वही आलू को भरके टिक्की भी बना सकते हैं। इसके साथ ही आलू को कद्दूकस किए हुए धनिये के साथ गार्निश करके तवे पर डालकर भूनें और सभी के साथ गरमा-गरम खाएं।

मखाने और मूंगफली 

मखाने और मूंगफली को अगर आप घी में फ्राइ करके खाएं तो आपका मुंह भी फ्रेश हो जाता है और आपका पेट भी हल्का रहता है। वही आप पूरे दिन ताजा महसूस करते हैं। मखाने और मूंगफली में आप सेंधा नमक भी डाल सकते हैं। 

ठंडाई 

दूध से बनी ठंडाई में कैल्शियम और प्रोटीन होता है। वही ठंडाई पेट के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इससे आपको एनर्जी मिलती है। वही उपवास के दौरान ठंडाई पीने से पेट ठंडा रहता है।

वेज कटलेट

सिंघाडे़ के आटे से आप कटलेट बना सकते है। वही आप कटलेट में गाजर, आलू और शिमला मिर्च और नमक हरी मिर्च तो मिलाकर एक मिश्रण को गोलाई के आकार में बनाकर तेल में फ्राइ कर लें और गरमागरम कटलेट को परोसे। 

कुट्टू के आटे से बने चिले

कुट्टू के आटे के चिले या इसके पराठे भी आप व्रत में बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप इसमें खीरा घिस लें और फिर हल्का सा तेल डालकर चिले को सेंक लें। वही आप कुट्टू के आटे में आलू भरकर उसके पराठे भी सेंक सकते हैं। 

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT