खाने के लिए इन आयुर्वेद नियमों के साथ पाचन संबंधी परेशानियों से पाएं छुटकारा

कई हज़ार वर्षों से आयुर्वेद का इस्तेमाल स्वास्थ्य के तमाम गंभीर रोगों के उपचार के लिए होता चला आ रहा है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि इन आयुर्वेदिक नियमों का पालन करने से आप अपनी पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

  • 1482
  • 0

पाचन तंत्र आपकी हेल्थ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि यह कई पोषक तत्वों को ग्रहण करता है और अपशिष्ट पदार्थ को बाहर निकालने में मदद भी करता है। लेकिन हममें से तमाम लोगों को पाचन संबंधी समस्याओं जैसे ऐंठन, गैस, पेट दर्द, दस्त और कब्ज आदि से अक्सर जूझना पड़ता है। वहीं कुछ लोग स्वस्थ होने के बाद भी अपने फूड में फाइबर या प्रोबायोटिक युक्त पदार्थों की कमी जैसी चीजों के कारण पाचन समस्याओं से जूझते नजर आते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने आहार पर फोकस करें। यही नहीं आपको बता दें कि आयुर्वेद चिकित्सा की एक प्राचीन और प्राकृतिक प्रणाली है। जिसमें हजारों वर्षों से आयुर्वेद का उपयोग सभी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए किया जाता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि इन आयुर्वेदिक नियमों का पालन करने से आप अपनी पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।


- भूख लगने पर ही भोजन करें। जब आपको भूख लगे  तो उसी समय पर भोजन करें जिससे आपकी पाचन प्रणाली सही बनी रहेगी। 

-  शांत और आरामदायक जगह पर भोजन करें। जब आप खाना खाएं और बैठें तो जितना संभव हो सके टीवी, किताब, फोन, लैपटॉप पर कम ध्यान दें।

- हमेशा भोजन को सही मात्रा में खाएं। वही आप अपनी भूख के अनुसार ही जितना हो सकें उतना ही खाएं क्योंकि आवश्यकता से ज्यादा खाना आपकी हेल्थ पर गलत प्रभाव डाल सकता हैं।

- ज्यादा हेवी मील को एक साथ न खाएं। इससे आपका पेट खराब हो सकता है। बता दें कि हेवी मील में फल, मछली और दूध आदि हैं।

- भोजन करने के 40 मिनट बाद ही पानी पीएं। इससे आपका डाइजेशन सिस्टम ठीक रहता हैं।

- भोजन को आप धीरे-धीरे और उसको पूरी तरह से चबाकर खाना चाहिए क्योंकि चबाकर खाने से भोजन आपके शरीर में जल्दी से पच जाता है। 

-भोजन को हमेशा एक नियमित समय पर खाएं। जितना हो सकें आप अपने भोजन करने के टाइम को फिक्स करके रखें और उसके अनुसार उसको करें ऐसा करने से आपका पाचन शक्ति हमेशा ठीक बनी रहेगी। 

- हमेशा आप क्वालिटी युक्त फूड खाएं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि आपका भोजन रसदार या थोड़ा तैलीय होना चाहिए क्योंकि इससे पाचन आसान होगा और पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार होगा। ऐसे में उन फूड्स को खाने से बचे जो बहुत अधिक सूखे हों।


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT