Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

इस बार सावन में बन रहा है खास संयोग, जानिए क्या है विशेष महत्व

सावन का महीना आते ही लोग भोलेनाथ की पूजा पाठ में व्यस्त हो जाते हैं। साल 2024 के सावन की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | लाइफ स्टाइल - 16 July 2024

सावन का महीना आते ही लोग भोलेनाथ की पूजा पाठ में व्यस्त हो जाते हैं। साल 2024 के सावन की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। इस दौरान अद्भुत संयोग भी बना रहे हैं। इस साल सावन के महीने में पांच सोमवार होंगे। 72 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है जब सावन के महीने में पांच सोमवार पड़ रहे हैं। सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को पड़ेगा और आखिरी सोमवार 19 अगस्त को पड़ रहा है।

सावन में बना रहे हैं खास योग

इस साल के सावन की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि, प्रीति योग और आयुष्मान योग से हो रही है। इस तरह से देखा जाए तो सावन के सोमवार का विशेष महत्व होता है। सावन के सोमवार में व्रत रखने से मनोकामना की पूर्ति होगी। इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

सावन के महीने का महत्व

धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो सावन का विशेष महत्व है। इस महीने के अनुसार कई राशि पर शिव जी की कृपा रहने वाली है। सावन के महीने का इंतजार शिव भक्तों को हमेशा रहता है। इस महीने में भगवान भोलेनाथ की आराधना की जाती है लोग रुद्राभिषेक भी कराते हैं। इस महीने में शिव भक्त कावड़ यात्रा करते हैं और जलाभिषेक करते हैं।

मां पार्वती को प्रिया है सावन

सावन का महीना केवल शिव भक्तों को ही नहीं बल्कि माता पार्वती को भी अति प्रिय है। इसके पीछे ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा करने से मनचाहा वर की प्राप्ति होती है। वहीं, अगर लोग सावन के मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखते हैं, तो मां पार्वती की कृपा से सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.