कोरोना काल के बीच अपने ऑफिस में खुद का ऐसे रखें ख्याल, रहेंगे सेहतमंद

लॉकडाउन 4.0 में कई महीनों से बंद पड़े ऑफिसों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। जिससे ऑफिसों में काम करने वाले कर्मचारियों को खुद को कोरोना से कैसे बचाए रखना है.

  • 2153
  • 0

कोरोना वायरस का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढती ही जा रही है। ऐसे में लॉकडाउन 4.0 में कई महीनों से बंद पड़े ऑफिसों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। जिससे ऑफिसों में काम करने वाले कर्मचारियों को खुद को कोरोना से कैसे बचाए रखना है ये बेहद ही अहम बात हो गई है। आप ये काम किस तरह से कर सकते हैं आइए उसके बारे मे हम आपको यहां बताते हैं। 

ऑफिसों में ये चीजें हैं जरूरी

1. सैनिटाइज़र

सैनिटाइज़र और कोविड इस वर्ष केवल सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। इसका मतलब यह है कि सैनिटाइजर घर से निकलते समय अपने साथ ले जाना आपके लिए काफी जरूरी है। ऑफिस जाते समय आपको अपने पास सैनिटाइजर जरूर रखना होगा। आप चाहे तो स्प्रे सैनिटाइजर का उपयोग कर सकते हैं। 

2. एक्सर्ट कपड़े का मास्क 

बिना मास्क के घर के बाहर कहीं भी जाना बहुत मुश्किल है फिर भी हमेशा एक एक्सर्ट कपड़े का मास्क ले जाने की आपको सलाह दी जाती है। तो आप हमेशा अपने साथ एक मास्क को बैग में जरुर रखें।

3. रबर के दस्ताने की जोड़ी

रबर के दस्ताने की एक जोड़ी वास्तव में बहुत उपयोगी है। ऐसे में आपको कब कौन सी चीजों को छूना पड जाएं तो यदि आपके  पास दस्ताने होंगे तो आप उन्हें पहनकर चाजों को छू पाएंगे। यहीं नहीं आप दस्तानों पर सैनिटाइज़र डालकर उनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।  

4. कीटाणुनाशक पोंछे

कीटाणुनाशक पोंछे एक फैंसी आइटम की तरह लगता है जिसको लेकर आप ये तय नहीं कर पाएंगे कि उसे खरीदना है या नहीं लेकिन वास्तव में उपयोगी हैं और इनका उपयोग बहुत सी चीजों को साफ करने के लिए किया जा सकता है जहाँ पर सैनिटाइज़र उतना कुशल नहीं हो सकता है। उदाहरण के लिए आप फ़ोन और लैपटॉप स्क्रीन जैसी गैजेट्स की सतहें पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।


याद रखने योग्य बातें

 1. अपनी चीजों को करें सैनिटाइज

आप न केवल अपने लिए बल्कि अपने साथ काम करने वाले अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए खुद को सैनिटाइज करना भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। आप जो भी सामान घर से ले जा रहे हैं जैसे बैग, कॉफी मग, पानी की बोतल, यहां तक ​​कि अपने फोन और ईयरफोन या मूल रूप से कुछ भी चीज को सैनिटाइज करने की आदत डालें। 

2. एक दूरी बनाए रखें

हमेशा, ब्रेक के दौरान भी अपने सहकर्मियों से दूरी बनाए रखें।  भले ही मानदंड में ढील दी गयी है पर कोरोना का कहर अभी भी जारी है। 

3. चेहरा छूने से बचें

ऑफिस में हर कोई किसी न किसी स्थान को छूते ही है वहां पर कई वायरस और रोगाणु भी हो सकते हैं। हम जाने अनजाने में ही सही उन्हीं हाथों को अपने चेहरे और मुहं पर लगा लेते है इनसे बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने चेहरे और मास्क को लगातार छूने से बचें। यदि आवश्यकता हो तो सुनिश्चित करें कि आप पहले अपने हाथों को सैनिटाइज करें। 

4. जब संदेह हो, तो घर में रहें 

यदि आपके  शरीर में कोरोना के  लक्षण  दिख  रहे या उसके होने का संदेह हो रहा है तो आप घर में रह  सकते हैं साथ ही अपने आप को तुरंत प्रभावी रूप से  क्वारंटाइन करें और उन कर्मचारियों को सूचित करें जो आपके साथ संपर्क में  आए हो। यह केवल आपकी सुरक्षा के लिए नहीं है, बल्कि पूरे ऑफिस के लिए भी  है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT