Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

आज शुभ योग में मनाई जाएगी बैसाखी, जानिए त्योहार का महत्व

आज 13 अप्रैल को बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। यह त्यौहार बैसाख के महीने में मनाया जाता है। लोग बैसाखी के महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | लाइफ स्टाइल - 13 April 2024

आज 13 अप्रैल को बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। यह त्यौहार बैसाख के महीने में मनाया जाता है। लोग बैसाखी के महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन राशि परिवर्तन भी होता है, सूर्य का मीन से मेष राशि में गोचर होता है। इतना ही नहीं आज के दिन को मेष संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है, इसके अलावा सिख धर्म के लोगों के लिए यह दिन नए वर्ष के रूप में मनाया जाता है।

आज बन रहा है शुभ योग

बैसाखी का त्योहार भारत के उत्तर भारत पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है। वही, साल 2024 में बैसाखी 13 अप्रैल शनिवार के दिन यानी कि आज पड़ रही है। बता दें कि, आज के दिन बेहद शुभ योग बन रहा है। आज सौभाग्य और शोभन योग बन रहा है, इस योग को शुभ माना जाता है।

क्या है बैसाखी की तिथि और समय ?

बैसाखी का त्योहार शनिवार 13 अप्रैल 2024 को है। वहीं, शुभ मुहूर्त की बात करें तो 9:15 से शुरू हो रहा है।

बैसाखी का महत्व

वैसे तो कोई भी त्योहार खुशियों का त्यौहार होता है, वही सिख धर्म में बैसाखी का पर्व खुशियां मनाने का दिन होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, 1699 में 13 अप्रैल के दिन सिखों के गुरु गोविंद सिंह, सिखों के दसवें व अंतिम सिख गुरु खालसा पंथ की स्थापना की गई थी। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, उन्होंने उच्च एवं निम्न जाति-समुदाय के बीच भेदभाव को गुरु गोविंद सिंह के दसवें अंतिम सिख गुरु ने समाप्त कर दिया था। बैसाखी के पर्व पर गुरुद्वारों में लंगर का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा भजन, कीर्तन, सत्संग आयोजित किया जाता है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.