Weekly Horoscope, 15 से 21 नवंबर: छठ पूजन के खास पर्व पर धन की होगी इन राशि वालों पर बरसात

त्योहार के सीजन पर जानिए किन राशि वालों पर बरसेगी छठी माई का आशीर्वाद। जानिए आपका साप्ताहिक राशिफल।

  • 1727
  • 0

गुरु मकर राशि में जाकर नीच का हो जाएगा। 41 वर्ष बाद शनि-गुरु की युति मकर में होगी। भूकंपन या अन्य कोई बड़ी प्राकृतिक आपदा आ सकती है। व्यापार में उठाव होगा एवं सेंसेक्स कम एवं किमती धातु के भाव भी घटेंगे। रोगों की हालात में तेजी से सुधार होने लगेगा। सभी कार्य पूर्ववत शुरु होते जाएंगे।

मेष-आज चंद्र की पूर्ण दृष्टि को प्राप्त कर रहे हैं। यह धनयोग को निर्मित कर रहा हैं। अचानक धन प्राप्ति का योग भी बनेंगा एवं शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। सोम एवं मंगलवार को परेशानियां आ सकती है। बने हुए कार्य बिगड़ सकते है। बुधवार को सहयोग की प्राप्ति होंगी। गुरुवार को सफलता एवं धन लाभ होगा। शुक्र एवं शनिवार पिता के सहयोग के साथ काम की अधिकता होगी।

प्रोफेशन-नए कारोबार की योजना बन सकती है। नौकरी में उन्नति का योग है एवं वेतन वृद्धि भी होगी।

शिक्षा-पढ़ाई में सजग रहेंगे एवं कक्षा में अव्वल स्थान रहेगा। शिक्षक भी सहयोग करेंगे।

स्वास्थ्य-मन अनावश्यक उदास रह सकता है। पराक्रम भी शिथिल हो सकता है।

प्रेम-खोए हुए से रहने की प्रवृत्ति रहेंगी। ज्यादातर समय कल्पना में रहेंगे। साथी भी व्यवहार क्षुब्ध रह सकता है।

क्या करें-शनिवार को हनुमानजी को दीपक लगाकर चने का  प्रसाद बांटे।

वृषभ-समय अनुकूल है, फिर भी हर सुबह अज्ञात, भय चिंता रहेंगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्य भी होंगे। सोम एवं मंगलवार सबसे अच्छे दिन रहेंगे। अच्छी आवक के साथ, शुभ सूचनाएं भी मिलेंगी।  बुध एवं गुरुवार को संभलने की आवश्यकता है। धोखा मिल सकता है। योजनाएं गुप्त रखें एवं लेने-देन से बचें। शुक्र एवं शनिवार पुन: पक्ष के हो जाएंगे।

प्रोफेशन- निवेश से लाभ एवं जायदाद से भी लाभ की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन के मौके।

शिक्षा-विशेष हुनर को प्राप्त करने का प्रयास सफल होंगा। विज्ञान एवं तकनीक के विद्यार्थी का पराक्रम श्रेष्ठ रहेंगा।

स्वास्थ्य-पेट में तकलीफ हो सकती है। कमर एवं पैरो में भी समस्याएं रह सकती हैं।

प्रेम-प्रेमी साथी अनुकूल रहेंगा एवं सहयोग प्रदान करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेंगा।

क्या करें-बुधवार को सरसों के तेल का दान करे एवं गणेशजी को दीपक लगाएं।


मिथुन-आरंभ शानदार होगा। सफलता एवं सहयोग की प्राप्ति के साथ आय में सुधार रहेगा। परिवार अनुकूल बना रहेगा। यात्राएं सफल होंगी एवं विवादों में विजय की प्राप्ति होंगी। बुध एवं गुरुवार आय के मामलों में सबसे अच्छे दिन रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। शुक्र एवं शनिवार को किसी भी आवश्यक कार्य को टाले। सप्ताहांत के यह दो दिन सतर्क रहें। विवाद बढ़ सकते है।

प्रोफेशन- किसी नए काम का आफर आएगा। साझेदार से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

शिक्षा-कक्षा में औपचारिकताएं ज्यादा होंगी। अध्ययन के प्रति रूझान कम रहेगा।

स्वास्थ्य-पीठ एवं हाथों में दर्द हो सकता है। घुटनों में भी दर्द की संभावना है।

प्रेम-साथी से हुए विवाद में समझौते की गुंजाईश बनेंगी। वैवाहिक जीवन में सुखद स्थिति रहेंगी।

क्या करें-शनिवार को अपने पूराने जूते-चप्पलों एवं वस्त्रों को दान कर दें।


कर्क-आज शाम तक परेशानी जारी रहेंगी। उसके बाद से सप्ताह के किसी दिन भी किसी कार्य के लिए परेशानी नही होना पड़ेग। आर्थिक मामले मजबूत होंगे एवं संतान सहयोग प्रदान करेंगी। बुध एवं गुरुवार को विरोधी पीछे हटेंगे। विजय प्राप्त होंगी। शुक्र एवं शनिवार सबसे अच्छे दिनों में से रहेंगे। जिनसे अपेक्षा नहीं होंगी वह भी अनुकूल बना रहेगा। सुखद सुचनाएं प्राप्त होंगी।

प्रोफेशन-व्यापार में अटका धन प्राप्त होने के योग है। नौकरी में बाहरी यात्रा करनी पड़ सकती है।

शिक्षा-संसाधनों की अच्छी उपलब्धता रहेंगी एवं परिणाम पक्ष के बनेंगे।

स्वास्थ्य-नसों में खिंचाव हो सकता है। हड्डी में भी चोट लगने का भय है। चलने में सावधानी रखें।

प्रेम-जीवन साथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम में अतिरेक नुकसानदायक होगा एवं साथी की नाराजगी भी हो सकती है।

क्या करें-गुरुवार को निर्धन को अन्न का दान करें एवं पक्षियों को ज्वार डाले।


सिंह-सोम एवं मंगलवार को तनाव एवं अनावश्यक व्यय की परेशानी हो सकती है। सुस्ती बनीं रहेगी। बुधवार से कार्य में तेजी के साथ सहयोग की अपेक्षाएं भी पूर्ण होगी। आय में वृद्धि होंगी। नए कार्य करने को मिल सकते है। गुरुवार को शत्रु सक्रिय रहेंगे, किंतु नुकसान नहीं कर पाएंगे। संतान सुख प्रदान करेंगी एवं शुक्र-शनिवार को किसी प्रकार की कोई परेशानी आने की समस्या नहीं है।

प्रोफेशन-नौकरी में कष्ट भरी यात्रा करनी पड़ सकती है। इसको टाले। व्यापार सामान्य रहेगा।

शिक्षा-जो सीखना चाहते है, उसकी कम जानकारी प्राप्त होंगी एवं मन मे कुछ करने की ईच्छा बनीं रहेंगी।

स्वास्थ्य-बच्चों पैर में कांटा, कांच या ठोकर लगने का भय है। स्वयं के लिए कमर दर्द हो सकता है।

प्रेम -प्रेम में तनाव बना रहेंगा एवं पूराने साथी से मुलाकात संभव हैं। वैवाहिक जीवन में सुख रहेंगा।

क्या करें-मंगलवार को असहाय को भोजन का दान करें।


कन्या-बुध एवं गुरुवार को कुछ विवादित लोगों के सपंर्क में आने से तनाव बन सकता है। इसको टालने का प्रयास करें। सोम एवं मंगलवार पराक्रम श्रेष्ठ रहेंगा। भाइयों से सहयोग प्राप्त होंगा एवं आय भी अच्छी बनीं रहेंगी। शुक्र एवं शनिवार सबसे बेहतर दिन रहेंगे। सहयोग की प्राप्ति के साथ, कार्य में आ रही बाधा समाप्त होंगी। आय भी अच्छी बनीं रहेंगी। नए संपर्क होंगे।


प्रोफेशन-कार्य में मन लगा रहेगा एवं अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होंगी। व्यापार में भी लाभ होगा।

शिक्षा-अध्ययन के प्रति सजग रहेंगे एवं अच्छे परिणामों की ओर अग्रसर हो रहे है।

स्वास्थ्य-मुंह में छाले हो सकते है एवं पेट में जलन के साथ फुंसियों की समस्या हो सकती है।

प्रेम -साथी के प्रति अत्यंत संवेदनशील रहेंगें एवं वैवाहिक सुखों को प्राप्त करेंगेंं।

क्या करें-शुक्रवार को पुराने वस्त्रों को दान असहाय व्यक्तियों को करें।


तुला-आज चंद्र का गोचर राशि में हो रहा है, यह बहुत सहयोगी होंगा एवं कई प्रकार के लाभ दिलाने वाला होगा। खुशियों को समाचार प्राप्त होगा एवं नई जिम्मेदारियों को प्राप्त करेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा तथा रिश्तेदारों एवं परिचितों से मिलने का मौका भी मिलेगा। शुक्र एवं शनिवार को संभलकर रहना होगा। मजाक में विवाद हो सकता है। आय कम होंगी।

प्रोफेशन-नए लाभकारी व्यापारिक अनुबंध हो सकते है। नौकरी में वर्चस्व बढ़ सकता है।

शिक्षा-उच्च शिक्षा प्राप्त करने वालो को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। शेष के लिए भी अच्छा समय है।

स्वास्थ्य-बाएं पैर के पंजे में दर्द होगा एवं घुटनों भी समस्या बनी रहेंगी। आंखों मे भी जलन होंगी।

प्रेम -नए साथी की तलाश पूर्ण होंगी एवं विवाह योग्य को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

क्या करें-शनिवार को निर्धन को पूराने गर्म वस्त्र का दान करे।


वृश्चिक-आय मे उतार-चढ़ाव होगा एवं सप्ताहारंभ में आय की गति कम रहेंगी, किंतु मंगलवार से पुन: तेजी आने की संभावना है। सूर्य को प्रवेश भी हो जाएगा जो, राजनीतिज्ञों के लिए उत्तम होंगा, एवं कोई विशेष प्रयोजन सफल हो सकता है। चंद्र की गति आय को बेहतर बनाएंगी एवं संतान से खुशी का समाचार प्राप्त होंगा। कोई अटका कार्य भी हो सकता हे।

प्रोफेशन-कार्यस्थान पर जिम्मेदारी बढ़ेंगी एवं तनाव भी रहेंगा। व्यापार में आनंद रहेंगा।

शिक्षा-पढ़ाई से मन भटक सकता है एवं खेल-मनोरंजन में ज्यादा ध्यान रहेंगा। दोस्तो के साथ ज्यादा नही रहे।

स्वास्थ्य-कमर, घुटनों एवं पेट में दर्द की संभावना है। एलर्जी वालें रोग भी हो सकते है।

प्रेम- साथी से वियोग दूर होगा एवं पुन: दोस्ती के मौके प्राप्त होंगे। जीवन साथी सर्वथा अनुकूल रहेंगा।

क्या करें- मंगलवार को निर्धन को तेल एवं नमक का दान करे।


धनु-राशि स्वामी गुरु राशि से निकल जाएंगा। सोम एवं मंगलवार को आर्थीक कमजोरी, एवं अनावश्यक व्यय। विवाद हो सकता है। बुधवार से सहयोग की अपेक्षाएं पूर्ण होंगी एवं गुरुवार प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होंगा। साथी ही आय भी अच्छी होंगी। शुक्र एवं शनिवार को सोना या अन्य कोई किमती धातु घर आ सकती है। उपेक्षा करने वाले सहयोग प्रदान करेंगे।

प्रोफेशन-शनै:शनै: व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। नौकरी में भी अस्थिरता समाप्त होगी।

शिक्षा-अध्ययन में गतिरोध उत्पन्न करने वाले तत्व हताश होंगे एवं सुखद परिणाम प्राप्त होंगे।

स्वास्थ्य-एलर्जी संबंधी रोग हो सकते है, एवं जुकाम की अधिकता हो सकती है।

प्रेम-प्रेम प्रस्ताव प्रस्तुत करने जा रहे है, तो उसको टालने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेंगा।

क्या करें-हनुमानजी को दीपक लगाएं एवं किसी निर्धन को धन का दान करें।


मकर-शनि के साथ गुरु का गोचर भी अब राशि में रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेंगा। साथ ही आत्मनिर्भरता भी बढ़ेंगी। बुध एवं गुरुवार को वित्तिय मामलों में समकक्षों से पिछड़ सकते है। कर्ज लेने का प्रयास नही करें एवं किसी को दे भी नहीं। रिश्तेदारों या मित्रों से सहायता की उम्मीद बेकार रहेंगी। शुक्र एवं शनिवार को समय में सुधार होंगा। कार्य में तेजी के साथ आय वृद्धि भी होंगी।


प्रोफेशन-नई सोच के साथ आगे बढ़ना होंगा एवं तकनीक की मदद भी लेना होंगी। नौकरी में तनाव रहेंगा।

शिक्षा-बेहतर परिणाम के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे एवं गणितादि विषयों के लिए अभ्यास में वृद्धि करें।

स्वास्थ्य-नसों मे दर्द एवं रक्तचाप की समस्याएं हो सकती है। शुगर वालों के लिए कठिनाई अधिक होंगी।

प्रेम-साथी के लिए समय नही मिल पाएंगा। वैवाहिक जीवन मेे भी दूरी बन सकती है।

क्या करें-शनिवार को पूराने अनुपयोगी लोहे के  समान का दान कर दे।


कुंभ-राशि को पापकर्तरी योग बना है। शुक्र एवं शनिवार को छोड़कर यह सभी शेष दिनों में अच्छा रहेंगा। कार्य में तेजी रहेंगी एवं आय भी अच्छी बनीं रहेंगी। विरोधी पिछे हटेंगे, एवं जिम्मेदारी में वृद्धि भी हो सकता है। संतान से खुशी की प्राप्ति होंगी। योजनाएं सफल होंगी एवं नए लाभकारी संपर्क प्राप्त होंगे। नए वाहन खरीदने का मन सकता है। सप्ताहांत में सतर्क रहें।

प्रोफेशन-नौकरी में परिवर्तन का विचार बन सकता हैं। कारोबारी यात्रा का योग भी हैं।

शिक्षा-बेकार की बातों में ज्यादा ध्यान जाएंगा। परिणाम भी मनचाहे नहीं होंगे एवं व्यर्थ समय बितेगा।

स्वास्थ्य-रक्तचाप वालों को संभलकर रहना होंगा। क्रोध की अधिकता रहेंगी एवं पैरों में दर्द रहेंगा।

प्रेम-कुंवारों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगें एवं प्रेम में अकुलाहट होंगी। विरह योग भी है।

क्या करें-गुरुवार वस्त्र एवं गेंहू के आटे का दान निर्धन को करे।


मीन-आज परेशानी भरा हो सकता है। शाम के बाद से तनाव समाप्त होंगा। प्रसन्नतादायक सूचनाएं प्राप्त होंगी। सोम एवं मंगलवार को अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धन लाभ होंगा। बुध एवं गुरुवार को कार्य की अधिकता होंगी एवं पुराने मित्रों से मुलाकात होंगी। शुक्र एवं शनिवार आय के मामलों में सबसे बेहतर दिन होंगे। सभी ओर से सफलता प्राप्त होंगी।

प्रोफेशन-कोई पुराना अटका धन प्राप्त होने के योग है। नौकरी में व्यस्तता अधिक रहेंगी।

शिक्षा-अध्ययन के लिए बेहतरीन समय है, सुखद परिणाम एवं प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त होंगी।

स्वास्थ्य-वाहनादि से चोट लग सकती है। टांसिल्स एवं गले की समस्याएं भी हो सकती है।

प्रेम-प्रेम प्रस्ताव स्विकार होंगे एवं साथी के साथ समय बिताने का मौका भी प्राप्त होंगा।

क्या करें-शनिवार को लोहे से बने तीन बर्तन का दान कर दे।

ऐसा क्यों-

क्या है, छठी माई?-

कार्तीक माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजन का पर्व मनाया जाता है। छठी माई को सूर्य की बहन माना जाता है, इसलिए सूर्य की पूजन कर इस पर्व का मनाया जाता है। इस पूजन का व्रत चतुर्थी तिथि से ही आरंभ हो जाता है। उत्तर भारत में इसको धूमधाम से मनाया जाता है। इसको डाला छठ या सूर्य षष्ठी पूजन भी कहा जाता है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT