Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Weekly Horoscope, 8 से 14 नवंबर: जानिए दिपावली पर किस राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत!

8 से 14 नवंबर तक दीपावली पर जानिए किस राशि के लोगों को मिलेगा आर्थिक लाभ। वहीं, किन राशि के जातकों का धर्म की तरफ होगा झुकाव।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | लाइफ स्टाइल - 08 November 2020

इस सप्ताह का राशिफल आगे आने वाले वित्तिय स्थिति के अनुसार रहेगा। दिपावली पर गुरू एवं शनि दोनों ग्रह क्रमश: अपनी स्वराशि धनु एवं मकर में रहेंगे। 499 वर्षो बाद दीपावली पर ऐसे योग का निर्माण हुआ है जब गुरु एवं शनि अपनी धनु एवं मकर में स्थित होकर दीपावली का त्यौहार मनेंगा। मंहगाई वृद्धि होगी एवं भूकंपन आ सकता है। व्यापार तेज रहेगा।


मेष-दीपावली से आगे आने वाले पूरे वर्ष में गुरु की स्थिति बेहतर रहेगी।  नया व्यापार आप आरंभ कर सकते है। धन की आवक पूरे वर्ष बनीं रहेंगी। कोई भी नया कार्य भी योजनाबद्ध कर सकते है। परिवार में मांगलिक उत्सव होंगे एवं धार्मिक यात्राओं पर जाने का मौका प्राप्त होगा। अगले वर्ष के आरंभ में कार्य की अधिकता ज्यादा बढ़ सकती है, एवं पिता से संपत्ति लाभ का योग है।

प्रोफेशन-कारोबार सफल रहेगा एवं नौकरी में बेहतर प्रदर्शन रहेगा।

शिक्षा-छुट्टियों मे तैयारियों में कमी आ सकती है। समय नष्ट होगा।

स्वास्थ्य-कीट के काटने से समस्या हो सकती है। त्वचा में समस्या का योग है।

प्रेम-प्रेम पैदा करने पर सफलता मिलेगी एवं वैवाहिक सुख रहेगा।

क्या करें-दीपावली पर निर्धन को अन्नदान करें।


वृषभ-दीपावली से आगे आने वाले वर्ष में दिसंबर तक संघर्षमय रहेगी। ऐसे में धन की आवक कमजोर एवं व्यापार नौकरी के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। अगले वर्ष के आरंभ से स्थितियों में तेजी से सुधार आएगा एवं पूरे वर्ष कार्य अधिकता के साथ धन की आवक भी बेहतरीन होंगी। नए संपर्क बनेंगे एवं योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत एवं नए वाहन की प्राप्ति।

प्रोफेशन-व्यापार में लाभ होगा एवं नौकरी में अधिकारी परेशान कर सकते है।

शिक्षा-पूर्व से कि गई तैयारियां काम आएगी। छुट्टियों का आनंद ले पाएंगें।

स्वास्थ्य-चेहरे पर मुहांसे आ सकते है। त्वचा में भी समस्या हो सकती है।

प्रेम-साथी से सहयोग प्राप्त होगा एवं वैवाहिक संबंधों में सुधार आएगा।

क्या करें-दीपावली पर निर्धन स्त्री को वस्त्र का दान करें।


मिथुन-यह पूरा वर्ष दिसंबर के बाद से संभलकर रहना होंगा। जोखिम पूर्ण या सुरक्षित निवेश दोनों से बचे। किसी को उधार न दे। अनजान या सगों को छोड़कर किसी का भरोसा धन के संबंध में नही करें। विवाद एवं क्रोध से भी बचना होगा। राज की बातें किसी को बताए नहीं एवं स्वास्थ्य का ध्यान भी इस काल में रखना होगा। सावधानी से कई संकटों से पार पा सकते है।

प्रोफेशन-कारोबार में सामान्य एवं नौकरी में आगे बढ़ने के मौके प्राप्त होंगे।

शिक्षा-कक्षा में आगे बढ़ने की ललक रहेंगी एवं प्रयास सफल भी होंगे।

स्वास्थ्य-नेत्रों मे जलन एवं पेट की समस्याएं रह सकती है।

प्रेम-साथी से तनाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

क्या करें-दीपावली पर निर्धन बालकों कों कुछ उपहार प्रदान करें।



कर्क-दिसंबर से आनंद दायक समय का आरंभ होगा। वर्तमान में आ रही रोग एवं शत्रु संबंधी परेशानियों का अंत होगा। आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा एवं अटके धन की प्राप्ति होगी। नए रोजगार आरंभ हो सकते है। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी एवं विरोधी भी पक्ष में बातें करेंगे। जनवरी २०२1 से स्थायी संपत्ति के प्राप्त होने के योग बनेंगे।

प्रोफेशन-व्यापार में वृद्धि के संकेत है। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे।

शिक्षा-प्रोजेक्ट सफल होंगें एवं सहयोग प्राप्त होगा। संसाधन उपलब्ध होंगें।

स्वास्थ्य-त्वचा संबंधी रोग का शिकार भी हो सकते है। धूल एवं धूऐं से बचें।

प्रेम-साथी से आकर्षण कम होगा एवं वैवाहिक जीवन में संतुष्टि रहेंगी।

क्या करें-दीपावली पर गाय को हरा चारा खिलाएं।



सिंह-दीपावली से दिसंबर तक समय बहुत ही मजबूत है। उसके बाद से विरोधी स्वर ऊंचा कर सकते है। आय के मामलो में भी कमजोरी हो सकती है, साथ ही स्वास्थ्य संबधी परेशानियां बारंबार आ सकती है। व्यय की अधिकता होगी एवं स्वयं के प्रयास से शत्रु को मात देने में सफल भी होंगे।  किसी बडे़ कार्य के बन जाने के आसार है एवं जमीन खरीदने का स्वप्र पूरा होगा।

प्रोफेशन-व्यापार में सफलता मिलेगी एवं नौकरी में बड़े कार्य मिल सकते है।

शिक्षा-प्रदर्शन उत्तम रहेगा एवं साथियों से आगे रहेंगे। सुविधाएं भी मिलेगी।

स्वास्थ्य-कमर एवं पीठ में दर्द रह सकता है। गर्दन भी दर्द दे सकती है।

प्रेम-साथी से विवाद हो सकता है। जीवन साथी से प्रेम प्राप्त होगा।

क्या करें-दीपावली पर माता मंदिर में धन का दान करें।



कन्या-दिसंबर से आर्थिक मामलों में बड़ा उछाल आएंगा, जो पुराने घाटे एव ऋण का समाप्त करने वाला होगा। कार्य में तेजी आएंगी एवं योजनाएं सफल होंगी। विवादित, एवं न्यायलयीन मामलों में विजय की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञों को लाभ होगा। परिवार में वर्चस्व की वृद्धि के साथ, नई जिम्मेदारियों की प्राप्तियां भी होगी। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क होंगा एवं उन्नती होंगी।

प्रोफेशन-समयानुसार वित्तिय व्यवस्था हो जाएगी। नौकरी में तनाव कम होगा।

शिक्षा-मित्रों से मदद की अपेक्षा बेकार जाएगी। अध्ययन के प्रति सतर्क रहेंगे।

स्वास्थ्य-मुंह में छालें एवं अत्यधिक आलस्य आने की संभावना है। नींद की अधिकता रहेगी।

प्रेम-वैवाहिक संबंध में सुधार होगा। प्रेम में निराशा मिल सकती है।

क्या करें-दीपावली पर काली माता को दही का भोग लगाएं।


तुला-दीपावली से आरंभ कर दिसंबर तक तो ठीक रहेंगा। उसके बाद से स्वयं को संभालना होंगा। सक्षमता होते हुए भी पीछे रह सकते है। संकोच एवं ज्यादा बोलने दोनो से नुकसान होंगा। वाहनादि प्रयोग में सावधानी रखें। निवेश नहीं करें एवं किसी को उधार नहीं दे। लालच देने वाली योजनाओं से बचें एवं किसी अनजान मोबाईल काल से सावधान रहें। किमती सामान सहेजे।

प्रोफेशन-व्यापार में संभलकर कार्य करें एवं नौकरी में व्यवस्थित रहने का प्रयास करें।

शिक्षा-मेहनत अत्यधिक करना होगी। सहयोग की अपेक्षा नहीं करें।

स्वास्थ्य-मुंह या दांत में चोट लगने का भय है। सतर्क रहना होगा।

प्रेम-साथी से सहयोग प्राप्त होगा एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

क्या करें-दीपावली पर निर्धन बच्चें को मिठाई का दान करें।

 

वृश्चिक-इस दीपावली से समय अच्छा रहेगा एवं आय होगी किंतु व्यय भी होता रहेगा। चिंताएं समाप्त होने का नाम नहीं लेगी। अज्ञात भय बना रहेगा। ऋण संबंधी समस्या हल होने की संभावना है। किसी नए कार्य में हाथ नहीं डालें। जमीन संबंधी मामलों में देरी होने से परेशानी होंगी। विवादित मामलें पक्ष में हल हो सकते है। दिसंबर बाद से आर्थिक मामलों में तेजी से सुधार होगा।

प्रोफेशन-विस्तार की योजना को टालने का प्रयास करें। नौकरी में संभलकर कार्य करें।

शिक्षा-स्वयं की मेहनत पर विश्वास रखें। अध्ययन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

स्वास्थ्य-दांतों में तकलीफ होगी एवं बाल के झडऩे की समस्या हो सकती है।

प्रेम-प्रेम में नकारात्मकता रहेगी। वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।

क्या करें-दीपावली पर हनुमानजी को तेल का दीपक लगाएं।


धनु-दीपावली से दिसंबर तक पारिवारिक मसलों को लेकर परेशान हो सकते है। दिसंबर के बाद से विदेश यात्रा का योग बनेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। नए कार्य भी प्राप्त हो सकते है। अचानक धन प्राप्ति का योग बनेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा एवं रहस्यमय विद्याओं की आकर्षण बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार रहेगा। अटका कोई काम आसानी से संपन्न हो जाएंगा।

प्रोफेशन-व्यवसाय वृद्धि होगी एवं नौकरी में तनाव कम रहेगा।

शिक्षा-समय आराम में ज्यादा बितेगा। भविष्य के प्रति चिताएं रहेंगी।

स्वास्थ्य-पेट एवं कमर में दर्द रह सकता है। हाथों में भी तकलीफ रहेगी।

प्रेम-नए मित्र मिलेंगें एवं प्रेम प्रस्ताव स्विकार होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

क्या करें-दीपावली पर निर्धन को अन्न का दान करें।


मकर-दिसंबर से भाग्य का साथ मिलेगा एवं पूरे वर्ष झोली भरकर खुशियों की प्राप्ति होंगी। बाधित कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। स्वयं को अच्छा महसूस करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा एवं सहायता भी प्राप्त होंगी। नए संपर्क बनेंगे जो कि लाभकारी रहेंगे। परिवार का विश्वास बना रहेंगा। संतान सहयोग प्रदान करेंगी एवं जीवन में कुछ चमत्कारीक शुभ घट  सकता है।

प्रोफेशन-व्यापार में वृद्धि का योग है। नौकरी में प्रमोशन के साथ स्थांतरण हो सकता है।

शिक्षा-व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी एवं अध्ययन में मन लगेगा।

स्वास्थ्य-विद्युत, ऊंचाई से सावधान रहें। ज्वर भी आ सकता है।

प्रेम-साथी से सहयोग बना रहेगा एवं वैवाहिक माधुर्य बना रहेगा।

क्या करें-दीपावली पर  छ: वर्ष तक की बालिका को वस्त्र दान दें।


कुंभ-दिसंबर तक आय बहुत अच्छी रहेंगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। योग्यता के अनुसार कार्य प्राप्त होगे एवं जिम्मेदारी में वृद्धि का योग है। दिसंबर से कार्य की अधिकता रहेगी एवं समय पर भी होंगे। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होंगी एवं जमीन से लाभ प्राप्त होने के योग हैं। किसी के साथ मजाक में विवाद हो सकता है। तरल आय में रुकावटें आ सकती है।

प्रोफेशन-व्यापार में उम्मीदनुसार सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की मिलेगी।

शिक्षा-पढ़ाई के साथ अन्य विषयों में भी रूचि रहेगी। सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-स्कीन समस्या दे सकती है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

प्रेम-साथी से संबंध सुधरेंगे एवं वैवाहिक माधुर्य रहेगा।

क्या करें-दीपावली पर निर्धन को चावल का दान करें।


मीन-राशि स्वामी गुरु दशम-एकादश रहेगा। खर्चे अधिक होंगें एवं संतान की चिंता हो सकती है। मित्रों से प्रभावित हो सकते है। विरोधी प्रभाव डालने का प्रयास कर सकते है। दिसंबर के बाद कुछ आराम मिलने की संभावना है। किसी को कमजोर नहीं समझें एवं सबपर नजर बनाकर रखें। अगले वर्ष कुछ अच्छे समाचार ज्ञात होंगे। जमीन एवं अन्य स्थायी संपत्तियों से लाभ होंगा।

प्रोफेशन-व्यापार अनुकूल रहेंगा, एवं अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे।

शिक्षा-पढ़ाई में मन लगेगा एवं संसाधन का उपयोग करने को मिलेगा।

स्वास्थ्य-सीधे हाथ की उंगलियों में चोट या दर्द हो सकता है।

प्रेम-प्रेम प्रस्ताव सफल होंगें एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

क्या करें-दीपावली पर निर्धन बच्चों को मिठाई दें।

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन क्यों-

समुद्र मंथन के समय  समुद्र से चौदह रत्न उत्पन्न हुए थे। उनमें से कुछ देवताओं न एवं कुछ देवों ने ग्रहण किए थे। कार्तिक अमावस्य के दिन लक्ष्मी का प्राक्टय हुआ था, उन्होनें पति के रुप में श्रीविष्णु का वरण किया था। इसलिए उनका पूजन दिपावली पर होता है।

यहां देखिए साप्ताहिक राशिफल....


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.