Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

लोकसभा चुनाव का हुआ आगाज, बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पीएम मोदी समेत 195 उम्मीदवारों की लिस्ट भाजपा ने आज शाम को जारी किया है।

Advertisement
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 02 March 2024

लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पीएम मोदी समेत 195 उम्मीदवारों की लिस्ट भाजपा ने आज शाम को जारी किया है। बता दें कि, पहले दिनों  बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति बैठक चली जिसमें पीएम मोदी, जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता शामिल थे। इतना ही नहीं बीजेपी की लिस्ट में 100 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

भाजपा की पहली लिस्ट जारी हो चुकी है, जिसमें उत्तर प्रदेश से 51 सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं जिसमें ज्यादातर पुराने नेताओं पर भाजपा ने दांव लगाया है।

वाराणसी से पीएम मोदी

खीरी से अजय मिश्रा टेनी

कैराना से प्रदीप कुमार

मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान

नगीना से ओम कुमार

रामपुर से घनश्याम लोधी

संभल से परमेश्वर लाल सैनी

अमरोहा से कंवर सिंह तंवर

नोएडा से डॉ. महेश शर्मा

बुलंदशहर से डॉ. भोला सिंह

मथुरा से हेमा मालिनी

आगरा से सत्यपाल सिंह बघेल

फतेहपुर सीकरा से राजकुमार चाहर

एटा से राजवीर सिंह

आंवला से धर्मेंद्र कश्यप

शहाजहांपुर से अरुण कुमार सागर

धौरहरा से रेखा वर्मा

सीतापुर से राजेश वर्मा

हरदोई से जय प्रकाश रावत

मिश्रिख से अशोक कुमार रावत

उन्नाव से साक्षी महाराज

मोहनलाल गंज से कौशल किशोर

लखनऊ से राजनाथ सिंह

अमेठी से स्मृति ईरानी

प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता

फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत

इटावा से राम शंकर कठेरिया

कन्नौज से सुब्रत पाठक

अकबरपुर से देवेंद्र सिंह भोले

जालौन से भानु प्रताप सिंह वर्मा

झांसी से अनुराग शर्मा

हमीरपुर से कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल

बांदा से आरके सिंह पटेल

फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति

बाराबंकी से उपेंद्र सिंह रावत

फैजाबाद से लल्लू सिंह

अंबेडकरनगर से रीतेश पांडेय

श्रावस्ती से साकेत मिश्रा

गोंडा से कीर्तिवर्धन सिंह

डुमरियागंज से जगदंबिका पाल

बस्ती से हरीश द्विवेदी

महराजगंज से पंकज चौधरी

गोरखपुर से रवि किशन

कुशीनगर से विकास कुमार दुबे

बांसगांव से कमलेश पासवान

आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ

सलेमपुर से रवींद्र कुशवाह

जौनपुर से कृपा शंकर सिंह

चंदौली से महेंद्र नाथ पांडेय

असम 

करीमगंज से कृपानाथ मल्ला

सिल्चर से परिमल शुक्ला वैद्य

गुवाहाटी से बिजुली कलिता मेदी

मंगलदोई से दिलीप सैकिया

तेजपुर से रंजीत दत्ता

नौगांव से सुरेश बोरा

कलियाबोर से कामाख्या प्रसाद

छत्तीसगढ़ 

दुर्ग से विजय बघेल

रायपुर से बृज मोहन अग्रवाल

महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी

बस्तर से महेश कश्यप

कांकेर से भोजराज नाग

दिल्ली 

चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल

नार्थ ईस्ट उत्तर पूर्वी से मनोज तिवारी

नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज

पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सेहरावत

दक्षिणी दिल्ली से रामबीर सिंह विधूड़ी

गोवा 

नार्थ गोवा से श्रीपद नाइक

गुजरात 

बनासकांठा से रेखा बेन

पाटन से भारत सेना जीत

गांधीनगर से अमित शाह

अहमदाबाद पश्चिम से दिनेश भाई मकवाना

राजकोट से पुरुषोत्तम रूपाला

मनसुख मंडाविया

जाम नगर से पूनम बेन

आणंद से नितेश बाई रमेश बाई पटेल

खेड़ा से देव सिंह चौहान

पंचमहाल से राजपाल सिंह

दाहोद से जसवंत सिंह बाहोर

भरूच से मनसुख भाई वसावा

नवसारी से सीआर पाटिल

ऊधमपुर से जितेंद्र सिंह

जम्मू से जुगल किशोर शर्मा

चुनाव आयुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा

अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान भी कुछ दिनों के बाद कर दिया जाएगा। इस समय मुख्य चुनाव आयुक्त विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं और वहां की तैयारी का जायजा ले रहे हैं। पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु का दौरा हो चुका हैं, बाकी राज्यों के दौरे के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक देर रात 3:30 बजे तक चली थी, जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए विचार विमर्श किया गया था।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll