Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

राहुल गांधी ने सीलमपुर में अपनी पहली रैली में PM मोदी और अरविंद केजरीवाल पर किया हमला और कहा कि उन्होंने महंगाई को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं ...

राहुल गांधी ने सीलमपुर में अपनी पहली रैली में PM मोदी और अरविंद केजरीवाल पर हमला किया और कहा कि उन्होंने महंगाई को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं ने महंगाई रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जिसके कारण आज महंगाई चरम पर है और गरीबी बढ़ती जा रहा है। और अमार की अमीरी बढ़ रही है।

Advertisement
Image Credit: instagram
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | राजनीति - 14 January 2025

राहुल गांधी ने सीलमपुर में अपनी पहली रैली में PM मोदी और अरविंद केजरीवाल पर हमला किया और कहा कि उन्होंने महंगाई को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं ने महंगाई रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जिसके कारण आज महंगाई चरम पर है और गरीबी बढ़ती जा रहा है। और अमार की अमीरी बढ़ रही है।

 राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार बनती है तो सबसे पहले जाति जनगणना कराई जाएगी। दलितोंपिछड़ोंआदिवासियों की सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जाति जनगणना का क्रांतिकारी कदम उठाया जाएगा। राहुल गांधी ने अपनी रैली में यह बात भी कही कि कांग्रेस पिछड़े आदिवासियों, दलितों के साथ खाड़ी है और उनके हक की लड़ाई लड़ती रहेगी। राहुल गांधी ने अपने 21 मिनट के भाषण में PM मोदी और अरविंद केजरीवाल की आलोचना की।

राहुल गांधी ने कहा कि BJP और RSS के लोग देश का संविधान खत्म करना चाहते है। संविधान पर हर दिन तेज हमला हो रहे है, नफरत फैलाई जा रही है,लेकिन मैं जब तक जीवित हूं किसी हिन्दुस्तानी पर हमला होगा तो राहुल गांधी उनकी रक्षा के लिए मौजूद रहेगा।

उन्होंने BJP पर नफरत फैलाने और हिंसा भड़काने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस मोहब्बत की दुकान हर जगह खोल रही है और इसके लिए उन्होंने 4000 KM की पैदल यात्रा भी की है। राहुल गांधी ने कहा पूर्व CM शीला दीक्षित ने दिल्ली में जो किया वह असाधारण था और ऐसा काम सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है इसलिए कांग्रेस का समर्थन कर उसके उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करें।

 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.