Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दिल्ली कैपिटल्स के लिए तगड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया वापस जाएंगे मिचेल मार्श

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 में वापसी करने को लेकर कोशिशें में जुटी हुई है, ऐसे में फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि, टीम के ऑलराउंडर चोटिल हो गए हैं, इसकी वजह से वह ऑस्ट्रेलिया वापस लौटेंगे।

Advertisement
Image Credit: मिशेल मार्श
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खेल - 14 April 2024

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 में वापसी करने को लेकर कोशिशें में जुटी हुई है, ऐसे में फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि, टीम के ऑलराउंडर चोटिल हो गए हैं, इसकी वजह से वह ऑस्ट्रेलिया वापस लौटेंगे। इस तरह से मार्श अब आईपीएल 2024 में नहीं खेलेंगे, जैसे ही आईपीएल का मैच खत्म हो जाएगा तुरंत बाद 2024 T20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। वही, मार्श ऑस्ट्रेलिया की T20 टीम के कप्तान है, ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें इलाज के लिए वापस बुला लिया है।

अभी नहीं हुआ अंतिम फैसला

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल मार्श दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट का इलाज कराने के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस चले गए हैं। खिलाड़ी का इस तरह से चले जाना दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। इसके अलावा मिचेल मार्श को जून के महीने में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाना तय हो चुका है। इतना ही नहीं वह आईपीएल 2024 में खेल पाएंगे या नहीं, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जयट्स 

पिछले मैच की बात करें, तो मिशेल मार्श ने दिल्ली की टीम के लिए ही कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खेला था। इसके बाद वह मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जयट्स के खिलाफ पिछले दो मुकाबला नहीं खेल पाए थे। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, इस सीजन में मार्श का सबसे ज्यादा स्कोर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 रन का रहा है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वह खाता खोलने में नाकाम रहे थे।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.