दुनिया की इन जगहों पर जाते ही कांप उठेगी आपकी रूह, हवा में झुलता दिखेगा मंदिर

दुनिया में इस वक्त कई ऐसी जगह मौजूद है जहां जाने से पहले आप कई बार सोचेंगे। लेकिन वहां की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी।

  • 2489
  • 0

दुनिया में कई ऐसी अद्भूत और शानदार जगह मौजूद होती हैं जहां हर कोई जाना पसंद करता है। लेकिन उनमें से कुछ जगह ऐसी होती है जहां जाने के लिए आपको सही मायने में हिम्मत की जरूरत होती है। हम ऐसा इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि कुछ मंदिर, घर और महल पहाड़ों की ऊंची-ऊंची चोटी पर बने होते हैं। उनके आकार और जहां वो जगह मौजूद है उसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली ही रह जाती है। आइए जानते हैं ऐसी ही दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों के बारे में यहां, जहां जाने से पहले कई बार सोचते हैं लोग। 

1. Sant’Agata de’ गोती, इटली

इटली में एक जगह Sant’Agata de’ गोती जोकि आपका दिल खुश करने के लिए काफी है। क्योंकि पहली ही झलक में ये जगह आपको काफी ज्यादा पसंद आएगी। इसके जरिए आपको वो सब मिलेगा जो आप एक मिडिवल टाउन से आप उम्मीद करते हैं। लेकिन सबसे खास बात है कि पहाड़ों पर बना हुई ये खूबसूरत और ऐतिहासिक चीज जोकि उसे दुनिया में सबसे खास बनाती है। एक तरफ यहां जहां शानदार चीजें मौजूद है। वहीं, दूसरी तरफ गहरी खाई है जिसके देखकर कही न कही आप दिल सहम उठेगा। 

2. कटक्शी स्तम्भ 

जॉर्जिया में एक जगह मौजूद है कटक्शी स्तम्भ जोकि एक पर्वत पर मौजूद है जिसकी ऊंचाई 130 फुट है, जिसको लेकर कई तरह की बातें सामने आती है। कुछ लोगों का कहना है कि इस पहाड़ के शिखर पर एक घर बनाया है। जहां एक आदमी अकेले ही रहता है। इस पहाड़ से नीचे आने के लिए यहां पर सीढ़ियां भी बनी हुई है। वही दूसरी ओर ये कहा जाता है कि शायद ये दुनिया का सबसे पवित्र और पृथक चर्च है। हालांकि, 1944 में पर्वतारोही अलेक्जेंडर जपरीदेज़ ने एक ग्रुप को गाइड करते हुए और पीलर से संबंधित पहला दस्तावेज बनाया था। आपको ये जानकारी हैरानी होगी कि यहां एक भी महिला नहीं चढ़ सकती है। आप इस पीलर के आकार को देखकर ही आनंद लगा सकते हैं कि यहां वही लोग जा सकते है जिनका दिल मजबूत हो। जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी से लगभग 200 किमी पश्चिम में ये मौजूद है।

3. द स्वालो नेस्ट, यूक्रेन

द शैलोव नेस्ट या लव नेस्ट, गैसप्रा में मौजूद एक शानदार महल है और यह इम्पीरियल रूस के एक शानदार अवशेष के रूप में जाना जाता है। क्रीमियन सागर के किनारे पर मौजूद यह एक ऐसी जगह है जहां हर कोई जाने की इच्छा रखता है। 1911 में निर्मित ये महल भूकंप से बचने में भी कामयाब रहा है। अब यह महल पर्यटकों के लिए खुला है। लेकिन दूर-दूर तक जो ये समुंदर फैला हुआ है और पहाड़ पर मौजूद है वो कमजोर दिल वालों के लिए नहीं बना है।

4. चीन का हैंगिंग टेम्पल

चीन में एक ऐसा मंदिर मौजूद है जोकि हवा में बना हुआ है और उसमें ही झूलता भी रहता है। इसी के चलते यह मंदिर हैंगिंग टेंपल के नाम से जाना जाता है। चीन के शहर ताथोंग से करीब 65 कि.मी दूरी पर यह मंदिर बना हुआ है। घाटी के दोनों ओर करीब 100 मीटर ऊंची सीधी खड़ी चट्टानें हैं। दूर से देखकर ऐसा लगता है कि यह मंदिर हवा में लटका हुआ है। इसकी कला और संस्कृति ही इसका अद्भुत और शानदार केंद्र है। इस मंदिर को बने हुए 1500 से ज्यादा का वक्त हो गया है। इसमें 40 कमरे बने हुए हैं। मंदिर जिस तरह से पहाड़ पर बना हुआ है उसे देखकर एक बार तो आपको भी लगेगा कि क्या आप इस पर जा सकते है। क्योंकि मंदिर के सामने एक काफी गहरी खाई है जो किसी की भी रूह कपवाने के लिए काफी है।

5. केस्टेलफोलिट डी ला रोका, स्पेन

सबसे खूबसूरत जगहों में से एक स्पेन है। लेकिन यहां कि कैस्टेलफोलिट डे ला रोका काफी शानदार जगह है। यह गांव उत्तर पूर्वी स्पेन में एक बेसाल्ट स्तंभ पर बनाया गया है। ये विशेष रुप से एक दीवार पर स्थित है जोकि लगभग 50 मीटर ऊंचा और 1 किलोमीटर लंबा है। ज्यादातर गलियां और घर ज्वालामुखी चट्टान से बने हैं। ये एक तीखी खड़ी चट्टान पर मौजूद है। इसके अलावा किनारों पर बसे घर बेहद ही ज्यादा खतरनाक है। यहां जाने की केवल उन्हीं लोगों में हिम्मत है जोकि ऊंचाई पर रहना पसंद करते हैं।

6. सेंट-मिशेल डीइगिल, फ्रांस

10वीं शताब्दी के अंदर बना सेंट मिशेल चर्च सिर्फ 268 पत्थर के चरण के जरिए बनाया गया है। इस चर्च की जो इमारात है वो चारों ओर की चट्टान का काम करते हुए नजर आती हैं। ये चर्च काफी खास दिखाई देता है। इसकी ऊंचाई और खूबसूरती लोगों को प्रभावित करने के लिए काफी है। आप इसके पहाड़ के आकार को देखकर ही अंदाजा लगा लेंगे कि यहां चढ़ाने और जाने के लिए भरपूर साहस की जरूरत है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT