Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

रेलवे 49 पैसे में देता है लाखों का यूं फायदा, बेहद ही फायदेमंद होता है ट्रैवल इंश्योरेंस लेना

ओडिशा के बालासोर जिले में हुए भीषण रेल हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद सरकार परिवार वालों को मुआवाज देती है। ये तभी होता है जब आपने अपना टिकट बुक कराते वक्त ट्रैवल इंश्योरेंस ले रखा हो।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | ट्रेवल - 03 June 2023

ओडिशा के बालासोर जिले में हुए भीषण रेल हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद सरकार परिवार वालों को मुआवाज देती है। ये तभी होता है जब आपने अपना टिकट बुक कराते वक्त ट्रैवल इंश्योरेंस ले रखा हो। इसके चलते आपको अलग से पैसा मिलता है। रेलवे की तरफ से टिकट बुकिंग के समय सिर्फ 49 पैसे में ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा दी जाती है। इसके तहत दस लाख रुपए तक का इंश्योरेंस मिलता है।

रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर किसी भी ऐप से यदि आप टिकट बुक करवाते हैं तो इसके लिए आपसे परमिशन मांगी जाती है। यदि आप इसके चलते इंश्योरेंस का ऑप्शन चुनते हैं तो ट्रेन के साथ किसी भी तरह का हादसा यदि होता है तो मौत या फिर स्थायी विकलांगता होने पर आपको 10 लाख रुपये बतौर मुआवजा मिलते हैं। साथ ही अस्पताल में भर्ती होने पर आपको 2 लाख तक का फ्री इलाज भी दिया जाता है। यदि कोई भी व्यक्ति ट्रैवल इंश्योरेंस लेता है तो हादसा होने की स्थिति में उसका नॉमिनी बीमा के लिए क्लेम कर सकता है। लेकिन एक्सीडेंट के 4 महीने के अंदर दावा करना चाहिए। अगर आपके ट्रैवल इंश्योरेंस में नॉमिनी नहीं है तो कोई रकम नहीं मिलेगी।

ओडिशा हादसे को लेकर मुआवजे का ऐलान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा हादसे के बाद शुक्रवार की रात को ही मुआवजे का ऐलान कर दिया था। उन्होंने ये बताया कि हादसे में मारे गए लोगों को 10 लाख, घायल हुए लोगों को 2 लाख रुपये औऱ मामूली तौर पर घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement