स्वर्ग से कम नहीं हैं थाइलैंड के ये समुद्र तट जो आपकी ट्रीप में लगा देंगे चार चांद

थाइलैंड एक बहुत ही खूबसूरत देश है जहां पर साफ पानी के बीच, अद्भुत मंदिर, खूबसूरत पहाड़ और स्वादिष्ट फूड्स आपको बेहद ही पंसद आता हैं। अगर आप भी थाइलैंड जाने का प्लान बना रहे है तो थाइलैंड के समुद्र तटों पर जरुर जाएं।

  • 3547
  • 0

अलग-अलग जगह पर घूमना, ट्रैवल करना, वहां की चीजों को निहारना और प्राकृतिक सुंदरता में खो जाना आखिर किसे पसंद नहीं होता है। वही बहुत सारे लोगों को अलग-अलग जगहों के बारे में जानना अच्छा लगता है। यहीं नहीं दिल को लुभाने वाले खूबसूरत नजारों को देखने के बाद हमें ओर कुछ भी दिखाई नहीं देता है। इसके साथ-साथ दिन हो या रात हो जहां हर एक नजारा दिल को लुभाता हो ऐसी एक जगह थाईलैंड हैं। थाइलैंड एक बहुत ही खूबसूरत देश है जहां पर साफ पानी के बीच, अद्भुत मंदिर, खूबसूरत पहाड़ और स्वादिष्ट फूड्स आपको बेहद ही पंसद आता हैं। अगर आप भी थाइलैंड जाने का प्लान बना रहे है तो थाइलैंड के समुद्र तटों पर जरुर जाएं। आइए हम आपको थाइलैंड के समुद्र तटों के बारे में बताएंगे। जहां पर जाकर आप अपनी ट्रीप का  भरपूर आनंद उठा सकते है।  

फ्रा नांग बीच

फ्रा नांग समुद्र तट काफी लोकप्रिय टूरिस्ट् प्लेस होने के बावजूद अपने प्राकृतिक आकर्षण को बनाए रखने में कामयाब रहा है। वही यहां पर आप खूबसूरत चूना पत्थर से घिरे सफेद रेत पर बहने वाले समुद्र देखेंगे जोकि काफी आकर्षण का केंद्र है जोकि टूरिस्टों को बहुत पंसद आता है।


2. पटोंग तट, फुकेत

पटोंग तट थाईलैंड के सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है। वही फुकेत पर स्थित समुद्र तट का पानी, सफेद रेत और लहरों के लिए जाना जाता है जो तैराकी के दौरान सबसे बेस्ट प्लेसों में से एक हैं। यही नहीं यह समुद्र तट अपने लगातार जलवायु और मौसम की स्थितियों के कारण सबसे लोकप्रिय है जो इसे साल भर देखने के लिए उपयुक्त बनाता है। अगर आपको स्पोट्स करना पंसद है तो आप यहां पर आकर जेट स्कीइंग और प्रोसेसिंग जरुर करें।

3. रेलवे बीच

रेलवे बीच थाइलैंड के फेमस जगहों में से एक हैं। वही रेलवे बीच चट्टानों और गुफाओं, चूना पत्थर, जंगल, और लैगून जैसे तैराकी क्षेत्रों से घिरा हुआ है। इसके साथ-साथ दूर से देखने पर यह बीच रेगिस्तान की तरह लगता है। यह वह समुद्र तट है जहां पर आप आराम से बैठकर प्राकृतिक सौंदर्य का पूरा आनंद उठा सकते है। इसके साथ ही यहां पर आप रॉक क्लाइम्बिंग, तैराकी या स्नॉर्कलिंग कर सकते हैं।


4. हाद रिन बीच 

हैड रिन थाईलैंड में सिर्फ सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है लेकिन इसकी पूर्णिमा पार्टी जोकि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। वही हर पूर्णिमा को सारी रात यहां पर पार्टी होती है जहां आप पर डांस करने के साथ-साथ शानदार फूड्स का भी लुफ्त उठा सकते हैं। 

माया खाड़ी बीच

दुनिया के सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक कोह फी फाई पर माया खाड़ी बीच। जहां पर आकर आप बिल्कुल अलग महसूस करते है। यही नहीं आपको फाई लेह नेशनल पार्क में घूमने के लिए पार्क एंट्री शुल्क का भुगतान भी करना पडे़गा। इसके साथ-साथ यह समुट्रतट नाव की सवारी के लिए सबसे बेहतर क्षेत्र माना जाता है। 


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT