Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

ताजमहल ही नहीं अब लखनऊ के वीमेन पॉवर लाइन 1090 मुख्यालय में बम की सूचना ने मचाया हड़कंप

आगरा के ताजमहल के बाद अब लखनऊ के अंदर वीमेन पॉवर लाइन 1090 के मुख्यालय के पास बम होने की सूचना ने मचाया हड़कंप। जानिए आखिरी में क्या हुआ।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | ट्रेवल - 04 March 2021

यूपी के आगरा में मौजूद ताजमहल के बाद अब लखनऊ के अंदर वीमन पॉवर लाइन 1090के मुख्यालय के पास बम होने की सूचना से चारों ओर हड़कंप मच गया है। ऐसे में जल्दबाजी के चलते पूरे मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके अंदर डॉग और बम स्कवायड की मदद तक ली गई है। कई घंटों की जांच के बाद ये जानकारी भी फर्जी निकली है। अब इस गलत सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है।

इस मामले में लखनऊ पुलिस का ये कहना है कि एक कॉल सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर आया था।  इसकी सूचना दी गई थी कि 1090 मुख्यालय में बम है। इसके बाद मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। डॉग स्क्वायड की मदद से बम को तलाश की कोशिश की गई थी लेकिन कहीं भी वो नहीं पाया गया। कुछ इसी तरह से आज ही के दिन भी देखने को मिला है। इस सूचना के आधार पर ताजमहल को तुरंत ही खाली कर दिया गया और पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन तक चलाया गया था। लेकिन जब पर्यटकों को ताजमहल से निकाला गया था तब उनके और सीआईएसएफ के बीच नोकझोक होती हुई भी नजर आई। 

आगरा पुलिस और सीआईएसएफ ने ताजमहल के अंदर सर्च ऑपरेशन चलाया था। उस वक्त कोई भी बम नहीं मिला था। इसके बाद पर्यटकों के लिए इसे वापस खोल दिया गया था। लेकिन इन सबके बाद भी सीआईएसएफ ने चौकसी बढ़ा दी है। इसके अलावा आगरा पुलिस ने भी ताजमहल के बाहर सख्ती कर दी है। 

इस बीच ताजमहल में बम की गलत जानकारी देने वाले आदमी को फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम विमल कुमार सिंह है और उसे मानसिक रोगी बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की फिलहाल तफ्तीश करने में जुटी हुई है। इन दो खबरों के बाद लोगों के बीच खौफ का माहौल है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.