Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

आज फिर सस्ता हुआ सोना और चांदी, 1.44 लाख रुपये के नीचे आया सिल्वर का भाव, चेक करें गोल्ड के ताजा रेट

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: आज फिर सस्ता हुआ सोना और चांदी, 1.44 लाख रुपये के नीचे आया सिल्वर का भाव, चेक करें गोल्ड के ताजा रेट। बुधवार को सुबह लगभग 10:40 बजे, MCX पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 628…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | व्यापार - 26 November 2026

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: आज फिर सस्ता हुआ सोना और चांदी, 1.44 लाख रुपये के नीचे आया सिल्वर का भाव, चेक करें गोल्ड के ताजा रेट।

बुधवार को सुबह लगभग 10:40 बजे, MCX पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 628 रुपये (0.51 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 1,21,701 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 429 रुपये के नुकसान के साथ 1,21,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले सत्र में 1,22,329 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,22,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,21,414 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। यानी, पिछले बंद भाव की तुलना में आज सोने की कीमतें 915 रुपये तक गिर चुकी हैं।

इसी तरह, आज 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत भी 936 रुपये (0.64 प्रतिशत) टूटकर 1,44,502 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 435 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,003 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले सत्र में 1,45,438 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 1,45,386 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,43,920 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। पिछले बंद भाव की तुलना में आज चांदी का भाव 1518 रुपये तक गिर चुका है।

सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1500 रुपये की तेजी के साथ 1,26,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही, सोने की कीमतों में लगातार 10 सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला भी थम गया। इसके साथ ही, चांदी का भाव भी 2000 रुपये बढ़कर 1.57 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था।

चीन, यूरोपीय संघ और 14 अन्य देशों पर जल्द ही टैरिफ बढ़ा सकता है अमेरिका, सामने आई ये बड़ी वजह

स्रोत: Instafeed Desk।

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.