Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

कितना भी बढ़े इथेनॉल… नो टेंशन! आ रही है फ्लेक्स-फ्यूल Tata Punch

नई दिल्ली, November 25, 2026: कितना भी बढ़े इथेनॉल… नो टेंशन! आ रही है फ्लेक्स-फ्यूल Tata Punch। भारत में पेट्रोल में इथेनॉल का डोज बढ़ाने की तैयारी चल रही है. ऐसे में उन गाड़ियों की मांग बढ़ सकती…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | व्यापार - 25 November 2026

नई दिल्ली, November 25, 2026: कितना भी बढ़े इथेनॉल… नो टेंशन! आ रही है फ्लेक्स-फ्यूल Tata Punch।

भारत में पेट्रोल में इथेनॉल का डोज बढ़ाने की तैयारी चल रही है. ऐसे में उन गाड़ियों की मांग बढ़ सकती है, जो ज्यादा इथेनॉल वाले फ्यूल पर भी आसानी से चल सकें.

इसी बीच टाटा मोटर्स अपनी सबसे सस्ती एसयूवी Tata Punch का फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल तैयार करने में जुटी है.

हाल ही में इस SUV को पुणे के पास टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. खास बात यह है कि कंपनी पहले ही इसके फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन को ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित कर चुकी है.

टेस्टिंग के दौरान नजर आई Tata Punch पूरी तरह से कवर थी. हालांकि, इसके डिजाइन से साफ है कि यह Punch फेसलिफ्ट पर बेस्ड है.

टेस्टिंग मॉडल में आगे की तरफ पतले LED लाइटिंग एलिमेंट्स, अलग-अलग लोअर हेडलैंप हाउसिंग और चौड़ी फ्रंट ग्रिल दिखाई देती है.

इसके अलावा SUV में डार्क फिनिश वाले अलॉय व्हील्स भी नजर आए हैं. पीछे की तरफ रूफ स्पॉयलर और रियर वाइपर दिया गया है. व

गाड़ी के बंपर, टेलगेट और बॉडी के ज्यादातर हिस्सों को ढका गया था. माना जा रहा है कि कंपनी इस टेस्टिंग मॉडल के जरिए इसके इंजन और दूसरे पार्ट्स की जांच कर रही है.

टाटा मोटर्स ने जनवरी 2025 में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पहली बार Punch के फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल को पेश किया था.

उस समय यह SUV पुराने मॉडल पर बेस्ड थी. इसमें कंपनी के मौजूदा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया था, जिसे ज्यादा इथेनॉल वाले फ्यूल पर चलाने के लिए तैयार किया गया था.

हालांकि, टाटा मोटर्स ने अभी इसकी लॉन्च डेट की कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन माना जा रहा है कि, ये कार अगले साल बाजार में आ सकती है.

मई 2026 में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के MD और CEO शैलेश चंद्रा ने कहा था कि कंपनी हायर इथेनॉल वाले फ्यूल के लिए तकनीकी रूप से तैयार है.

उन्होंने संकेत दिया था कि कंपनी का कम से कम एक फ्लेक्स-फ्यूल प्रोडक्ट 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत तक तैयार हो सकता है.

खास बात यह है कि Tata Punch इस साल कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. ऐसे में अगर फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल बाजार में आता है तो इसकी मांग और बढ़ेगी.

फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों की खासियत ये है कि, ये E20 से लेकर E85 और E100 फ्यूल पर भी चल सकती हैं. जिसमें क्रमश: 20%, 80% और 100% इथेनॉल होता है.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement