Story Content
नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: Market Big Rally: अचानक क्यों आई मार्केट में बिग रैली? सेंसेक्स 2000 अंक चढ़ा, भागे ये स्टॉक्स।
बुधवार को शेयर बाजार में ऐसी तेजी तब आई है, जब पिछले कारोबारी सत्र में मार्केट बुरी तरह गिरा था. हालांकि, इस तूफानी तेजी में शेयर बाजार में निवेशकों की करीब 5 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई है और बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 513 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.
इस शानदार तेजी में बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 27 शेयरों ने बड़ा योगदान दिया है, जबकि 3 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा तेजी बजाज फिनसर्व के शेयरों में करीब 5 प्रतिशत की रही. इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक, टाटा ट्रेंट और आईसीआईसीआई बैंक जैसे हैवीवेट शेयर तेजी पर कारोबार कर रहे थे.
217 शेयरों में लोअर सर्किट बीएसई पर कुल 4,413 शेयरों में से 2,022 शेयरों में तेजी रही है, जबकि 2,124 शेयर गिरकर कारोबार कर रहे थे. वहीं 267 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. 94 शेयर 52 वीक के हाई पर थे, जबकि 141 शेयर 52 वीक के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे. 114 शेयरों में अपर सर्किट लगा था, जबकि 217 शेयरों में लोअर सर्किट था.
(नोट- किसी भी शेयर में खरीदारी से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)
स्रोत: Instafeed Desk।
पृष्ठभूमि: बीएसई सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध 30 अच्छी तरह से स्थापित और वित्तीय रूप से मजबूत कंपनियों का एक भारतीय फ्री-फ्लोट मार्केट-भारित स्टॉक मार्केट इंडेक्स है। 30 घटक कंपनियाँ जो सबसे बड़े और सबसे सक्रिय रूप से कारोबार किए जाने वाले शेयरों में से कुछ हैं, भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं। (स्रोत: विकिपीडिया — BSE SENSEX)
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.