Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सेंसेक्स 1502 अंक और निफ्टी 470 अंक उछला: सस्ते तेल, रिकॉर्ड विदेशी निवेश का असर; बाजार सालभर की गिरावट की ...

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: सेंसेक्स 1502 अंक और निफ्टी 470 अंक उछला: सस्ते तेल, रिकॉर्ड विदेशी निवेश का असर; बाजार सालभर की गिरावट की ...। Wed, Nov 25, 2026 Updated 08:12 PM IST होम वीडियो सर्च वॉच…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | व्यापार - 25 November 2026

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: सेंसेक्स 1502 अंक और निफ्टी 470 अंक उछला: सस्ते तेल, रिकॉर्ड विदेशी निवेश का असर; बाजार सालभर की गिरावट की ...।

Wed, Nov 25, 2026 Updated 08:12 PM IST होम वीडियो सर्च वॉच वेब स्टोरीज ई-पेपर टॉप न्यूज़ राज्य-शहर तेजस्विनी NEW भास्कर इन्वेस्टिगेशन क्रिकेट भास्कर खास DB ओरिजिनल स्पोर्ट्स बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश देश टेक - ऑटो जॉब - एजुकेशन जीवन मंत्र राशिफल ओपिनियन मध्य प्रदेश उत्तरप्रदेश राजस्थान बिहार यूपी खास Hindi News Business Stock Market Rally | Nifty Sensex Surge IT Private Bank Shares Bloom सेंसेक्स 1502 अंक और निफ्टी 470 अंक उछला: सस्ते तेल, रिकॉर्ड विदेशी निवेश का असर; बाजार सालभर की गिरावट की भरपाई के करीब मुंबई 3 घंटे पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 25 नवंबर को तेजी रही। सेंसेक्स 1,502 अंक चढ़कर 83,938 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 470 अंक की बढ़त के साथ 25,819 के स्तर पर पहुंच गया।

आज फार्मा, IT, ऑटो, प्राइवेट बैंक और ऑयल एंड गैस कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट, इन्फोसिस, ICICI बैंक, इंडिगो, HDFC बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर 6% तक चढ़े।

रॉयटर्स के मुताबिक, इस साल पहले 9 महीनों में सेंसेक्स करीब 15% तक गिर गया था। 8 नवंबर तक यह गिरावट घटकर 4.9% रह गई और 16 नवंबर को करीब 3.2% बची थी।

अब 25 नवंबर को बाजार बंद होने पर सेंसेक्स इस साल के शुरुआती स्तर से सिर्फ 1.5% नीचे रह गया। यानी बाजार ने अपनी ज्यादातर गिरावट की भरपाई कर ली है।

इस तेजी में विदेशी निवेशकों की खरीदारी का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड 1.32 लाख करोड़ रुपए लगाए हैं।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 2050 अंक चढ़कर 84,500 के डे हाई पर पहुंचा था। निफ्टी में भी लगभग 600 अंक की तेजी आई थी, इसने 25,950 के स्तर को छुआ था।

सेंसेक्स पिछली बार 5 नवंबर को एक कारोबारी दिन में 2,000 अंक से ज्यादा चढ़ा था। इससे पहले 3 फरवरी 2026 को सेंसेक्स 2,072.67 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। उस दिन कारोबार के दौरान यह 4,205 अंक तक उछला था।

1. कच्चा तेल सस्ता हुआ: अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.42% गिरकर 90.12 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। नवंबर में अब तक इसकी कीमत करीब 23% गिर चुकी है। इससे भारत का तेल आयात बिल और महंगाई कम होने की उम्मीद है।

2. विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड खरीदारी: विदेशी निवेशकों ने पिछले कारोबारी सेशन में 5,673 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। नवंबर में अब तक उनका कुल निवेश 1.22 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

3. बैंकिंग और IT शेयरों में तेजी: HDFC, ICICI और एक्सिस बैंक के शेयर चढ़ने से निफ्टी बैंक 2% से ज्यादा ऊपर पहुंचा। वहीं इन्फोसिस और TCS में भी अच्छी खरीदारी हुई। इससे बाजार को मजबूती मिली।

4. रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ: रुपया 23 पैसे मजबूत होकर 92.62 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी निवेश बढ़ने और कच्चा तेल सस्ता होने से रुपए को सहारा मिला। इससे बाजार में भी अच्छा संकेत गया।

5. बाजार का डर कम हुआ: बाजार में उतार-चढ़ाव का संकेत देने वाला इंडेक्स 'इंडिया विक्स' 3% से ज्यादा गिरकर 17.10 पर आ गया। इसका मतलब है कि निवेशकों की चिंता कम हुई है और बाजार में भरोसा बढ़ा है।

नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

शेयर बाजार में 23 नवंबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 1483 अंक गिरकर 82,435 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 450 अंक की गिरावट रही। यह 25,349 पर बंद हुआ था। वहीं 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती की छुट्‌टी के मौके पर शेयर बाजार बंद रहा था।

स्रोत: Instafeed Desk।

पृष्ठभूमि: बीएसई सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध 30 अच्छी तरह से स्थापित और वित्तीय रूप से मजबूत कंपनियों का एक भारतीय फ्री-फ्लोट मार्केट-भारित स्टॉक मार्केट इंडेक्स है। 30 घटक कंपनियाँ जो सबसे बड़े और सबसे सक्रिय रूप से कारोबार किए जाने वाले शेयरों में से कुछ हैं, भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं। (स्रोत: विकिपीडिया — BSE SENSEX)

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement