Story Content
क्या भाग्यश्री कर
देगी सवी को ठक्कर हाउस से हमेशा के लिए बेदखल? क्यों तारा और आशका ने लगाया सवी पर कियान
की मौत का बड़ा इल्जाम? क्या रजत करेगा सवी को सपोर्ट या फिर बेटे की मौत कर
देगी उसे सवी से अलग होने पर मजबूर? स्टारप्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की आने वाली कहानी में आपको देखने को मिलने वाला है काफी ही
हाई वोल्टेज ड्रामा।
सवी बताएगी रजत को कियान की खोने की खबर!
जी हां, क्योंकि शो के
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कियान के एकदम से गायब हो जाने के बाद सवी, रजत और आशका
उसे हर जगह ढूंढते हुए नज़र आएंगे। ऐसे में जब सवी रजत को कियान के खोने के बारे
में बताएगी तो रजत कियान को ढूंढने के लिए निकल जाएगा। वही सवी भी हर जगह कियान के
बारे में में पूछती हुई नज़र आई।
किसने बताया सवी को
कियान का पता?
ऐसे में सवी ने जब एक शख्स
को कियान की फोटो दिखाई तो उसने कियान को पहचान लिया और सवी को बताया की उसने
कियान को एक कार में जाते हुआ देखा था। जिसपर अंतिम संस्कार शव वाहन सेवाएं लिखा
हुआ था। जिसके बाद सवी कियान को ढूंढने के लिए अकेले ही निकल जाती है। इस दौरान
सवी रजत को वॉयस कॉल पर बता देगी कि वो कियान के बारे में पता करने के लिए अंतिम
संस्कार शव सेवा के लिए निकल चुकी है।
सवी को मिली कियान की
कौन सी चीज़?
जिसके बाद आशका और रजत
भी सवी के पास आ जाएंगे। जहां पर सवी उस जगह के मालिक से जब कियान के बारे में पूछेगी
तो वो साफ इंकार कर देगा। जिसके चलते सवी वहां से निकल जाती है। लेकिन इसी बीच उसे
वहां पर कियान के टीशर्ट पर लगा स्टिकर नज़र आएगा। जिसके बाद वो रजत आशका के साथ
उस जगह के मालिक से सच निकलवाते हुए नज़र आते हैं।
पुलिस को मिलेगी किसकी
बॉडी?
वहीं राजेंद्र पुलिस
समेत वहां आएगा। जिसके बाद पुलिस और सभी लोग उस पूरी जगह की तलाश करना शुरू कर देंगे।
हालाकि वहां पर कियान नहीं मिलेगा। इसी बीच पुलिस के पास किसी की बॉडी मिलने की
खबर आती है। जिसे देखने के बाद सभी के पेरो तले ज़मीन खिसक जाएगी। वही सवी जब
कियान के पास आती है तो वो रजत को बताएगी की कियान की सांसें चल रही हैं।
कियान की होगी मौ*त!
जिसके बाद सभी लोग
कियान की जान बचाने के लिए अस्पताल चले जाएंगे। ऐसे में डॉक्टर जब बहार आएगा तो
सबसे पहले सवी कियान की तबियत के बारे में पूछती है। जिसके चलते डॉक्टर कियान को
नहीं बचा पाने के बारे में बता देगा। जिसे सुनने के बाद पूरा ठक्कर परिवार टूट
जाएगा। बता दें की कियान की मौत सीरियल में एक नया मोड़ ले कर आने वाली है।
आशका-तारा ने लगाया
सवी पर कौन सा बड़ा इलज़ाम?
जहां पर जब सवी कियान
की फोटो पर फूल चढ़ाने के लिए आएगी. तो आशका उसका हाथ पकड़ लेगी और साथ ही उसे
धक्का दे देगी। इसके अलावा आशका सवी पर कियान की मौत का इल्ज़ाम लगाती हुई भी नज़र
आई। जिसका साथ तारा देती दिखने वाली है। तारा और आशका की बात सुनने के बाद सवी काफी
ही हैरान हो जाती है।
क्यों भाग्यश्री ने
किया सवी को घर से बेदखल?
वहीं शो के अपकमिंग
प्रोमो में आप देखेंगे कि श्री भी कियान की मौत का इल्जाम सवी पर लगाती हुई नज़र
आएगी। जिसके बाद वो सवी को अपने घर से हमेशा के लिए बेदखल कर देगी। ऐसे में जब सवी
रजत की तरफ देखेगी। तो रजत भी सवी से मुहं मोड़ लेगा। अब ऐसे में ये देखना तो काफी
ही ज्यादा दिलचस्प होगा कि क्या रजत का यूं सवी से मुंह फेरना ला देगा एक बार फिर
इनके रिश्ते में खट्टास? क्या सवी रजत हो जाएंगे एक बार फिर इतने करीब आकर एक
दूसरे से अलग?
इस सीरियल से जुड़ी
लेटेस्ट खबरों को जान ने के लिए बने रहें इंस्टाफीड के साथ।




Comments
Add a Comment:
No comments available.