Bollywood Bulletin: कंगना के खिलाफ दर्ज हुई FIR, तनिष्क का एड हटाने से दिव्या नाराज

बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया में काफी कुछ होता है। उदाहरण के तौर पर आप तनिष्क का हाल ही में आया नया एड देख लीजिए जिसको लेकर जबरदस्त तरीके से विवाद हुआ है।

  • 1967
  • 0

टेलीविजन और बॉलीवुड जगत में भी 14 अक्टूबर के दिन बहुत कुछ होता हुआ दिखाई दिया। आपके प्यारे सितारे इस वक्त भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इंस्टाफीड के बॉलीवुड बुलेटिन में आइए जानते हैं कि सलमान खान की फिल्म राधे की शूटिंग पूरी हो चुकी है तो अब कब सामने आएगी रिलीजिंग डेट। वहीं, किस मामले में कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज हुई है एफआईआर।

1. ज़ोया अख़्तर पर बी-टाउन सेलेब्स ने दी बधाइयां

फेमस फिल्ममेकर ज़ोया अख़्तर का आज जन्मदिन है। उनके इस खास दिन और भी खूबसूरत बनाने का काम किया है उनके बी-टाउन से जुड़े दोस्तों ने यहां हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की। दोनों ने उन्हें बेहद ही अलग और प्यारे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

2. सलमान खान ने फिल्म राधे की शूटिंग की पूरी

सलमान खान के फैंस के लिए बहुत बड़ी खबर इस वक्त सामने आई है। सलमान खान ने फिल्म राधे की शूटिंग पूरी कर ली है। एक्टर ने तय शेड्यूल से पहले ही फिल्म की शूटिंग को पूरा करने का काम किया है। वही, मेकर्स दो हफ्ते में बता देंगे कि इसकी रिलीजिंग डेट क्या है।


3. 20 किलो वजन कम करने में जुटी कंगना रनौत

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्म थलाइवी के लिए अपना 20 किलो वजन  बढ़ाया था जिसे अब वो काम करने में जुटी हुई हैं। अब वो पहले जैसे साइज, फुर्ती और लचीलापन लाने के लिए वो जॉगिंग और वॉक कर रही हैं। खुद इस बात की जानकारी उन्होंने अपने एक पोस्ट के जरिए दी है।

4. रैपर लुक में नजर आए अनूप जलोटा और जसलीन मथारू

बिग बॉस फेम अनूप जलोटा ने अपने फैंस को ये जानकारी दी है कि उनकी आने वाली फिल्म वो मेरी स्टूडेंट है कि शूटिंग पूरी हो चुकी है वो भी एक रैप गाने के साथ। इस बात की जानकारी अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू के साथ एक तस्वीर शेयर करके दी है जिसमें वो रैपर लुक में दिखाई दिए हैं।

5. पायल घोष और रिचा चड्ढा के बीच हुआ समझौता

जब अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था तब पायल घोष की रिचा चड्ढा के साथ भी तकरार देखने को मिली थी। लेकिन अब दोनों के बीच का विवाद खत्म हो गया है। दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से इस मामले को दोनों एक्ट्रेस से आपस में सुलझने के लिए कहा था वो भी दो दिन के अंदर। जिसके बाद एक न्यूज एजेंसी की माने तो दोनों की तरफ से साइन करने के बाद रिचा ने मानहानि का केस वापस ले लिया जो पायल पर लगाया था।

6. क्रिकेट खेलते दिखे तैमूर, करीना कपूर ने शेयर की तस्वीर

करीना कपूर खान नन्हें तैमूर की कई सारी तस्वीरे आए दिन शेयर करती रहती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। करीना ने तैमूर की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें नन्हें तैमूर हाथ में बैट लिए हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा आईपीएल में जगह है क्या मैं भी खेल सकता हूं। ये लाइन उन्होंने तैमूर के लिए लिखी है।

7. काम्या पंजाबी को बिग बॉस 14 लगा बोरिंग

बिग बॉस 14 को लेकर इस शो का हिस्सा रह चुके कुछ सितारे अपने-अपने कमेंट्स रखते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने लिखा कि मुझे यहां सारे के सारे बहुत बोरिंग लगते हैं। कलर्स टीवी प्लीज कुछ करो। इसमें ड्रामा और एंटरटेनमेंट कुछ भी नहीं है।

8. कंगना के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कुछ वक्त पहले किसान द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर अपनी बात रखते हुए निशाना साधा था। जोकि कृषि बिल का विराध करने में जुटे हुए थे। अब इस मामले को लेकर कर्नाटक पुलिस की ओर से एक्ट्रेस के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया है। ये केस आईपीसी की कई धाराओं के तहत हुआ है। उसमें 108, 204 और 153ए शामिल हैं।


9. शरद मल्होत्रा की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव 

नागिन 5 के एक्टर शरद मलहोत्रा का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है, इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी है। उन्होंने अपने फैंस, बालाजी प्रोडेक्शन और डॉक्टर्स का शुक्रियादा किया है जो उनके साथ खड़े रहे। 

10. तनिष्क का एड हटाए जाने पर नाराज हुई दिव्या

ज्वैलरी कंपनी तनिष्क के एकत्वम ज्वैलरी का जो विवाद है नया मोड़ लेता हुआ नजर आया है। इस एड का जबरदस्त तरीके से विरोध हुआ था जिसके बाद इसे कंपनी ने हटा दिया था। इसमें जो आवाज बैकग्राउंड में दी गई थी वो दिव्या दत्ता की थी तो एक ट्विटर यूजर्स ने एक्ट्रेस से पूछा कि इसमें क्या आपकी आवाज है? इसका जवाब हां में देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि इस एड को हटाया नहीं जाना चाहिए था। इस बात का दुख है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT