Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

द राजा साब से लेकर इक्कीस तक, 2026 में बजट भी नहीं निकाल पाईं ये 5 फिल्में

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: द राजा साब से लेकर इक्कीस तक, 2026 में बजट भी नहीं निकाल पाईं ये 5 फिल्में। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Source : imdb 2026 में कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाया. 'धुरंधर 2'…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | मनोरंजन - 26 November 2026

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: द राजा साब से लेकर इक्कीस तक, 2026 में बजट भी नहीं निकाल पाईं ये 5 फिल्में।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Source : imdb 2026 में कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाया. 'धुरंधर 2', 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की. हालांकि, ऐसी फिल्में भी रहीं जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं. फिल्में अपना बजट भी नहीं निकाल पाईं और दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में नाकाम रहीं. आइए नजर डालते हैं उन फिल्मों पर.

इंडिया फोरम के मुताबिक, फिल्म 350 करोड़ के बजट में बनी थी. वहीं फिल्म ने 208.6 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 141.4 करोड़ का घाटा हुआ. इस फिल्म को Maruthi ने डायरेक्ट किया. फिल्म में मालविका मोहनन, प्रभास, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, जानकी बोडीवाला, जरिना वाहब जैसे स्टार्स नजर आए. इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीद थी. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई.

ये फिल्म 150 करोड़ के बजट में बनी थी. फिल्म ने 96.2 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. फिल्म को 53.8 करोड़ का घाटा हुआ. फिल्म को हरिष शंकर ने डायरेक्ट किया. फिल्म में पवन कल्याण लीड रोल में थे. फिल्म में वो एसीपी उस्ताद के रोल में थे.

ये फिल्म 50 करोड़ के बजट में बनी. फिल्म ने सिर्फ 6.6 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. फिल्म को 43.4 करोड़ का घाटा हुआ. फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में थीं. वो नर्स के किरदार में थीं. मनोज तापड़िया ने फिल्म को डायरेक्ट किया. फिल्म में कंगना के अलावा गिरिजा ओक, स्मिा तांबे, ईशा डे, आदित्य मिश्रा, जाहिद खान, सुजीत दुबे जैसे स्टार्स भी दिखे

ये फिल्म 120 करोड़ के बजट में बनी थी. फिल्म ने 80.2 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 39.8 करोड़ का घाटा हुआ. फिल्म में ममूटी, मोहनलाल, फहद फासिल, कुंचाको बोबन, नयनतारा और रेवती जैसे स्टार्स नजर आए.

फिल्म इक्कीस 60 करोड़ के बजट में बनी थी. फिल्म ने दुनियाभर में 41.2 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म को 18.8 करोड़ का घाटा हुआ था. इस फिल्म में अगस्त्य नंदा लीड रोल में थे. ये अगस्त्य की दूसरी फिल्म थी. ये धर्मेंद्र की लास्ट फिल्म थी. फिल्म क

मोनिका गुप्ता एबीपी लाइव में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं. वे सिनेमा, मेनस्ट्रीम बॉलीवुड व हॉलीवुड के साथ-साथ विशेष रूप से ऑफबीट सिनेमा पर अच्छी समझ रखती हैं. एबीपी लाइव से पहले मोनिका देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों 'आजतक' और 'लाइव हिंदुस्तान' के डिजिटल न्यूजरूम्स में अपनी संपादकीय सेवाएं दे चुकी हैं. उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. इसके अलावा, उन्होंने भारत सरकार के 'स्वयं' पोर्टल से AI in Digital and Social Media Marketing में विशेषज्ञ प्रमाणन भी हासिल किया है, जो उनकी रिपोर्टिंग और कंटेंट रणनीति को आधुनिक डिजिटल मानकों के अनुरूप तथ्यपरक व प्रभावी बनाता है.

स्रोत: Instafeed Desk।

पृष्ठभूमि: इक्कीस 2026 की भारतीय हिंदी भाषा की जीवनी पर आधारित युद्ध ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन और सह-लेखन श्रीराम राघवन ने किया है। यह मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजान, बिन्नी पड्डा, शारदा कार्की जलोटा और पूनम शिवदासानी द्वारा सह-निर्मित है। (स्रोत: विकिपीडिया — Ikkis)

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement