Story Content
बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनका ब्राइडल लुक महिलाओं को बहुत पसंद आया है। इस साल फैशन ट्रेंड की बात करें, तो यह सभी ब्राइडल लुक्स छाए रहे। इस वेडिंग सीजन दुल्हन अभिनेत्रियों से इंस्पिरेशन लेकर इस तरह का ब्राइडल लुक भी ट्राई कर सकती हैं। शादी के लिए दुल्हन की खूबसूरती बढ़ाने में लहंगे का भी अहम रोल होता है और अगर आप अब तक अपने लुक को लेकर कंफ्यूज हैं, तो अपनी फेवरेट एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा का ब्राइडल लुक काफी चर्चा में रहा था। एक्ट्रेस ने अपनी शादी वाले दिन पेस्टल कलर का लहंगा पहना हुआ था। कुछ भी लोगों को इस तरह का ब्राइडल लुक बेहद पसंद आता है।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने ब्राइडल लुक को दो आउटफिट से कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में साउथ इंडियन और सिख स्टाइल आउटफिट पहना हुआ था। दीपिका पादुकोण का ब्राइडल लुक भी लोगों को बहुत पसंद आया था और यह आज भी चर्चा में है।
सोनम कपूर
सोनम कपूर के ब्राइडल लुक की बात करें, तो एक्ट्रेस के लहंगे पर कमल के फूल की डिटेलिंग थी, जो लंहगे को खूबसूरत बना रहे थे। सोनम कपूर का यह लुक बिल्कुल यूनिक और सबसे खूबसूरत था। आज के फैशन ट्रेंड में एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक की खूब चर्चा होती है।
प्रियंका चोपड़ा
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल लुक की बात करें, तो एक्ट्रेस ने रेड कलर का आउटफिट पहना हुआ था। एक्ट्रेस ने ऑल रेड एम्ब्रॉयडरी वाला लंहगा कैरी किया था और डायमंड की जूलरी के साथ लुक को कंप्लीट किया था। इस ब्राइडल लुक में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आज के फैशन ट्रेंड में इस तरह का लुक महिलाओं को बहुत पसंद आता है।
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का वेडिंग लुक भी बहुत खास और यूनिक था। कैटरीना कैफ ने अपनी शादी राजस्थान में की थी इस दौरान उन्होंने पूरा रॉयल लुक कैरी किया हुआ था। एक्ट्रेस किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। कैटरीना कैफ के ब्राइडल लुक आज के फैशन ट्रेंड में खूब चल रहा है।
आलिया भट्ट
जहां एक ओर लोग अनुमान लगा रहे थे कि आलिया भट्ट के लहंगे का कलर क्या होगा, क्या वह रेड कलर के लहंगे में ब्राइड बनेंगी या फिर पेस्टल कलर चुनेंगी। इन सब अटकलों के बीच आलिया का ब्राइडल लुक रिवील हुआ और सभी हैरान रह गए, क्योंकि एक्ट्रेस लहंगे में नहीं बल्कि साड़ी में थीं, वो भी बेज कलर की साड़ी में आलिया ने अपने लुक से ट्रेंड सेट कर दिया था, जिसने कई ब्राइड्स को साड़ी में शादी करने के लिए इंस्पायर किया।




Comments
Add a Comment:
No comments available.