Story Content
नई दिल्ली, November 24, 2026: कॉलीवुड 2026 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: नंबर वन पर रजनीकांत, इस एक्टर से पिछड़े विजय।
रजनीकांत नंबर वन पर Source : instagram 2026 में कॉलीवुड में कई बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज हुईं. रजनीकांत 'जेलर 2' से बॉक्स ऑफिस पर लीड कर रहे हैं. उनके बाद सूर्या, विजय, धनुष जैसे स्टार्स हैं. आइए जानते हैं टॉप 10 में कौन-कौनसे स्टार्स हैं.
इस लिस्ट में रजनीकांत नंबर वन पर हैं. उनकी फिल्म 'जेलर 2' ने दुनियाभर में 836 करोड़ कमाए. तमिल भाषा में फिल्म ने 328.86 करोड़ का कलेक्शन किया.
दूसरे नंबर पर सूर्या हैं. उनकी 2026 में अभी तक तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. फिल्म 'करुप्पु', 'विश्वनाथ एंड सन्स' और 'सीन'. तीनों फिल्मों ने मिलाकर 784.73 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं तमिल में सूर्या की तीनों फिल्मों ने 358.82 करोड़ कमाए. तमिल में कमाई के मामले में सूर्या रजनीकांत से आगे हैं. हालांकि, रजनीकांत की सिर्फ एक फिल्म का कलेक्शन है और सूर्या की तीन फिल्मों का मिलाकर.
तीसरे नंबर पर विजय हैं. उनकी फिल्म 'जन नायकन' ने 324.97 करोड़ का कलेक्शन किया. तमिल में उनकी फिल्म ने 172.64 करोड़ कमाए.
चौथे नंबर धनुष हैं. धनुष की दो फिल्में रिलीज हुईं, 'कारा' और 'ओम'. 'ओम' अभी थिएटर में लगी हुई है. दोनों फिल्मों ने अभी तक 147.18 करोड़ का कलेक्शन किया. तमिल में फिल्मों ने 71.52 करोड़ कमाए.
पांचवें नंबर सूरी हैं. उनकी फिल्म 'मंदादी' ने 136.83 करोड़ की कमाई की. तमिल भाषा में फिल्म ने 86.89 करोड़ कमाए.
छठे नंबर पर लोकेश कनगराज हैं. उनकी फिल्म 'डीसी' रिलीज हुई. इस फिल्म ने 106.64 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. तमिल भाषा में फिल्म ने 48.70 करोड़ कमाए.
सातवें नंबर पर शिवाकार्तिकेयन हैं. उनकी फिल्म 'पराशक्ति' ने 85.10 करोड़ कमाए. तमिल भाषा में फिल्म ने 52.50 करोड़ का कलेक्शन किया.
आठवें नंबर पर 'राधिका शरतकुमार' हैं. उनकी फिल्म थाई किझावी ने 82.02 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने तमिल भाषा में 62.62 करोड़ कमाए.
नौवें नंबर पर अर्जुन सरजा हैं. उनकी फिल्म 'ब्लास्ट' रिलीज हुई. इस फिल्म ने 75.38 करोड़ की कमाई की. तमिल भाषा में फिल्म ने 46.95 करोड़ कमाए. दसवें नंबर Ken Karunas है. उनकी फिल्म 'यूथ' रिलीज हुई और इस फिल्म ने 71.73 करोड़ कमाए. फिल्म ने तमिल में 48.72 करोड़ का बिजनेस किया.
मोनिका गुप्ता एबीपी लाइव में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं. वे सिनेमा, मेनस्ट्रीम बॉलीवुड व हॉलीवुड के साथ-साथ विशेष रूप से ऑफबीट सिनेमा पर अच्छी समझ रखती हैं. एबीपी लाइव से पहले मोनिका देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों 'आजतक' और 'लाइव हिंदुस्तान' के डिजिटल न्यूजरूम्स में अपनी संपादकीय सेवाएं दे चुकी हैं. उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. इसके अलावा, उन्होंने भारत सरकार के 'स्वयं' पोर्टल से AI in Digital and Social Media Marketing में विशेषज्ञ प्रमाणन भी हासिल किया है, जो उनकी रिपोर्टिंग और कंटेंट रणनीति को आधुनिक डिजिटल मानकों के अनुरूप तथ्यपरक व प्रभावी बनाता है.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Vice President's Secretariat, Wikimedia Commons, GODL-India

Comments
Add a Comment:
No comments available.