Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Paris Fashion Week: आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय ने दी विदेशी हसीनाओं को टक्कर, खूबसूरत अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

पेरिस फैशन वीक 2024 में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और आलिया भट्ट ने जलवा दिखा दिया है। इस दौरान कई विदेशी हसीनाओं को तगड़ी टक्कर दी है।

Advertisement
Image Credit: आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 24 September 2024

पेरिस फैशन वीक 2024 में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और आलिया भट्ट ने जलवा दिखा दिया है। इस दौरान कई विदेशी हसीनाओं को तगड़ी टक्कर दी है। ऐश्वर्या राय इस फैशन वीक का लंबे समय से हिस्सा बनती रही हैं, लेकिन आलिया भट्ट ने इवेंट में अपना डेब्यू किया है। ऐश्वर्या राय इस दौरान काफी खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं आलिया भट्ट भी अपनी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही थी। इस दौरान आलिया भट्ट का डेब्यू भी काफी शानदार रहा है।


विदेशी मंच पर दिखीं ऐश्वर्या

पेरिस फैशन वीक 2024 में ऐश्वर्या राय बच्चन अपने फैशनेबल लुक से लोगों का दिल जीत रही थीं। आलिया भट्ट भी अपने क्यूट अंदाज में अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना रही थीं। ऐश्वर्या राय ने इवेंट में रेड कलर का आउटफिट पहना हुआ था जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, आलिया भट्ट ने सिल्वर कलर का टॉप और फ्लेयर्ड पेट से अपनी लुक को फैशनेबल बनाया था।

आलिया भट्ट स्टाइलिश अंदाज में दिखीं

पेरिस फैशन वीक में आलिया भट्ट का एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा। इवेंट में एक्ट्रेस ने अपना क्यूट और स्टाइलिश लुक दिखाया। आलिया भट्ट सिंपल मेकअप और ओपन हेयरस्टाइल में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इससे पहले भी आलिया भट्ट मेट गाला इवेंट में खूबसूरती का जलवा दिखा चुकी हैं।

ग्रुप रैंप वॉक में बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा

पेरिस फैशन वीक 2024 में ग्रुप रैंप वॉकिंग कराया गया जिसमें ऐश्वर्या राय और आलिया भट्ट का जवाब नहीं रहा। बॉलीवुड की दोनों हसीनाओं ने विदेशी हसीनाओं को दरकिनार कर दिया था। दोनों ही लॉरियल पेरिस के मॉडल के रूप में इस इवेंट में नजर आई थीं। ऐश्वर्या राय काफी साल से इस फैशन वीक का हिस्सा बनती आ रही हैं, वहीं आलिया के लिए भी यह पल बेहद खास रहा।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.