Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

रामायण ने 22वें दिन फिर पकड़ी रफ्तार, बस 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास

नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026: रामायण ने 22वें दिन फिर पकड़ी रफ्तार, बस 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास। रामायण की कमाई में 22वें दिन आई मामूली तेजी Source : instagram रणबीर कपूर की 'रामायण' यूं तो…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | मनोरंजन - 27 November 2026

नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026: रामायण ने 22वें दिन फिर पकड़ी रफ्तार, बस 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास।

रामायण की कमाई में 22वें दिन आई मामूली तेजी Source : instagram रणबीर कपूर की 'रामायण' यूं तो बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है लेकिन अब इसकी कमाई में भी हर दिन गिरावट देखी जा रही है. रिलीज के 21वें दिन तो इसने अपना अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया. बावजूद इसके ये अब 1000 करोड़ी बनने के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है. चलिए यहां जानते हैं कि 'रामायण' ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे गुरुवार को कितनी कमाई की है?

'रामायण' ने 22वें दिन कितना कलेक्शन किया? नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर अब तक का सफर बेहद शानदार रहा है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 564.65 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 299.15 करोड़ रुपये रही. तीसरे वीकेंड पर भी इसने अच्छी कमाई की थी. बता दें कि तीसरे फ्राइडे इसने 15.75 करोड़ कमाए थे. इसके बाद तीसरे शनिवार इसका कलेक्शन 27.65 करोड़ और तीसरे रविवार 35.50 करोड़ रुपये रहा.

लेकिन तीसरे मंडे से इसके कलेक्शन में बड़ी गिरावट जारी है. दरअसल तीसरे सोमवार यानी 20वें दिन इसने 12.70 करोड़ कमाए थे. हालांकि तीसरे मंगलवार 'रामायण' ने तेजी दिखाई और 17.50 करोड़ कमा लिए. लेकिन तीसरे बुधवार को यानी 21वें दिन ये सिंगल डिजिट में सिमट गई और इसने महज 9.50 करोड़ कमाए. अब 22वें दिन भी इसकी कमाई में मामूली तेजी दर्ज की जा रही है.

'रामायण' इतिहास रचने से बस 10 करोड़ रुपये है दूर 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर डाली है. इसका 22 दिनों का टोटल नेट कलेक्शन 992.10 करोड़ रुपये हो चुका है. अब 8 करोड़ और कमाते ही ये 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी और इसी के साथ इतिहास रच देगी. बता दें कि धुरंधर 2 के बाद 'रामायण' 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली बॉलीवुड की दूसरी फिल्म होगी. उम्मीद है कि चौथे फ्राइडे को फिल्म से उपलब्धि अपने नाम कर लेगी.

'रामायण' के बारे में 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता, रवि दुबे ने लक्ष्मण और यश ने रावण का किरदार निभाया है. फिल्म के अन्य कलाकारों में विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और लारा दत्ता सहित कई शामिल हैं. ये फिल्म दिवाली से ठीक पहले 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. नमित मल्होत्रा और यश द्वारा प्रोड्यूर 'रामायण' का पार्ट 2 साल 2028 की दिवाली पर आने की उम्मीद है.

निशा शर्मा ABP Live में सीनियर फ्रीलांस पत्रकार हैं और एंटरटेनमेंट बीट संभालती हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है और बॉक्स ऑफिस की खबरों पर उनकी बेहतरीन पकड़ है. निशा मुख्य रूप से फिल्मों के बजट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कमाई और नफे-नुकसान से जुड़े सटीक आंकड़ों और विश्लेषण पर लिखती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'आजतक' से की थी. इसके बाद वे 'फोकस टीवी' और 'साधना न्यूज' में बतौर प्रोड्यूसर काम किया. नेशनल और स्पेशल स्टोरीज की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. निशा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और वाईडब्ल्यूसीए (YWCA), नई दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पीजी किया है.

स्रोत: Instafeed Desk।

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement