Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

रामायण 24वें दिन भी नहीं थमी, 6 बजे तक तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन

नई दिल्ली, 28 नवंबर 2026: रामायण 24वें दिन भी नहीं थमी, 6 बजे तक तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन। रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-24 Source : Social Media/X रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | मनोरंजन - 28 November 2026

नई दिल्ली, 28 नवंबर 2026: रामायण 24वें दिन भी नहीं थमी, 6 बजे तक तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन।

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-24 Source : Social Media/X रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. ये बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बना रही है. 23वें दिन ही फिल्म ने इंडिया में 1000 करोड़ का नेट कलेक्शन कर नया रिकॉर्ड बना दिया. वहीं, 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी9' की रिलीज के बाद भी इसकी कमाई नहीं थमी.

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' ने 24वें दिन यानी कि चौथे शनिवार को भी इसने ठीक-ठाक कलेक्शन किया. हालांकि, फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में है. लेकिन फिर भी ये अब धीमी चाल से बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बना रही है और 24वें दिन भी कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया.

सैकनिल्क के अनुसार, 'रामायण' ने पहले दिन 64.85 करोड़ का कलेक्शन किया. - जबकि फिल्म ने पहले हफ्ते 564.60 करोड़ का आंकड़ा पार किया. - वहीं, दूसरे हफ्ते में 299.15 करोड़ का बिजनेस किया. - फिल्म ने तीसरे हफ्ते 128.35 करोड़ का कारोबार किया. - फिल्म ने 23वें दिन 8.45 करोड़ का कलेक्शन किया था और इंडिया में 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी थी. - अब शाम 6 बजे तक फिल्म ने 7.62 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. - इसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 1,008.17 करोड़ पहुंच गया.

इसके साथ ही 'रामायण' ने 24वें दिन की कमाई के मामले में सभी भाषाओं की 7 फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. इसमें 'गदर 2', 'बाहुबली 2' समेत 'महावतार नरसिम्हा' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. देखिए लिस्ट...

1. बाहुबली 2- 7.80 करोड़ 2. गदर 2-7.80 करोड़ 3. महावतार नरसिम्हा- 6.75 करोड़ 4. तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर- 6.24 करोड़ 5. दृश्यम 2- 6.16 करोड़ 6. केजीएफ चैप्टर 2- 4.75 करोड़ 7. द केरल स्टोरी- 4.65 करोड़

(नोट- इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)

कोईमोई के अनुसार, 'रामायण' 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है और इसी के साथ ही ये इस जादुई आंकड़े को पार करने वाली तीसरी इंडियन फिल्म बन चुकी है, जिसने सबसे तेज 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी है. नंबर 1 पर 'पुष्पा 2' (1265.97 करोड़) और दूसरे नंबर पर 'धुरंधर 2' (1186.32 करोड़) है.

राहुल यादव ABP Live में सीनियर कॉपी एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क संभालते हैं. उन्हें डिजिटल और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 साल से ज्यादा का अनुभव है. साउथ सिनेमा के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा पर उनकी मजबूत पकड़ और गहरी समझ है. वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, फिल्मों और कलाकारों से जुड़ी खबरों की खास कवरेज करते हैं. एबीपी से पहले राहुल 'राजस्थान पत्रिका', 'दैनिक भास्कर', 'जनसत्ता' और 'न्यूज़18 हिंदी' जैसे प्रतिष्ठित मीडिया घरानों में काम कर चुके हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से जनसंचार में एमए (MA in Mass Communication) किया है.

स्रोत: Instafeed Desk।

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement