Story Content
नई दिल्ली, November 25, 2026: रामायण का कलेक्शन ₹1,735 करोड़ हुआ: मंगलवार को कमाई में 37.8% का उछाल आया; आज पुष्पा 2 को पछाड़कर चौथी सबसे...।
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 20वें दिन 15,817 शोज से ₹17.50 करोड़ की कमाई की। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹972.95 करोड़ हो गया है। वहीं, इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹1,162.15 करोड़ पहुंच गया है।
विदेशों में फिल्म ने 20वें दिन ₹5 करोड़ कमाए। इसके साथ ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹573 करोड़ हो गया है। फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई अब ₹1,735.15 करोड़ पहुंच गई है।
रामायण अब एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब है। फिल्म की दुनियाभर में कमाई ₹1,735.15 करोड़ हो चुकी है। आज 21वें दिन की कमाई के साथ यह पुष्पा 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है।
ऐसा होने पर रामायण दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन जाएगी। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने दुनियाभर में ₹1,742.10 करोड़ का कलेक्शन किया है।
20वें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने ₹14.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। वहीं, मलयालम में ₹1.25 करोड़, कन्नड़ में ₹90 लाख, तमिल में ₹70 लाख और तेलुगु में ₹40 लाख कमाए।
फिल्म के 20वें दिन कुल 15,817 शोज चले। इस दौरान करीब 11.03 लाख टिकट बिके। अब तक फिल्म के कुल 4.03 करोड़ से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
गुरुपर्व के मौके पर मेकर्स ने दर्शकों के लिए खास ऑफर भी पेश किया था। मंगलवार को फिल्म की टिकटों की कीमत ₹99 से शुरू की गई। मेकर्स ने सोमवार को गुरुपर्व की शुभकामनाएं देते हुए इस ऑफर की जानकारी दी थी।
रामायण में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने सीता और यश ने रावण का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसे नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है।
नेट कलेक्शन: टिकटों की बिक्री से मिलने वाली रकम में से जीएसटी हटाने के बाद की कमाई।
फिल्म और ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि फिल्म हिट या फ्लॉप है, यह उसके डिस्ट्रीब्यूटर शेयर से तय होता है।
मेकर्स ने हाईकोर्ट में बताया है कि फिल्म रामायण के पहले पार्ट का बजट 2 हजार करोड़ है। इसके अनुसार, फिल्म को हिट होने के लिए हिंदी में कम से कम 1,100 करोड़ कमाने होंगे और वर्ल्डवाइड 2,800 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। जब तक फिल्म इतनी कमाई नहीं करती, तब तक इसे हिट नहीं कहा जा सकता।
स्रोत: Instafeed Desk।
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.