Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

रामायण की कमाई को 21वें दिन लगा झटका, फिर भी तोड़े गदर 2 से स्त्री 2 तक 7 फिल्मों

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: रामायण की कमाई को 21वें दिन लगा झटका, फिर भी तोड़े गदर 2 से स्त्री 2 तक 7 फिल्मों। रामायण की 21वें दिन घटी कमाई Source : Instagram भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' अपने तीसरे…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | मनोरंजन - 26 November 2026

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: रामायण की कमाई को 21वें दिन लगा झटका, फिर भी तोड़े गदर 2 से स्त्री 2 तक 7 फिल्मों।

रामायण की 21वें दिन घटी कमाई Source : Instagram भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' अपने तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. हालांकि तीसरे मंडे को इसकी कमाई की रफ्तार कम हुई थी लेकिन तीसरे मंगलवार यानी 20वें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर फिर मजबूती दिखाई. चलिए यहां जानते हैं कि रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को कितना कलेक्शन किया है? 'रामायण' ने 21वें दिन कितनी कमाई की है? नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' सिनेमाघरों में 5 नवंबर को दीवाली से पहले रिलीज हुई थी. तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉ़र्म कर रही है. इसका पहला हफ्ता सबसे शानदार रहा और इसके फर्स्ट वीक की कमाई 564.65 करोड़ रही. वहीं दूसरे हफ्ते में भी इसने गदर मचाया और 299.10 करोड़ कमाए.

लेकिन तीसरे हफ्ते के वीकडेज में इसकी कमाई घटीहै. बता दें कि 'रामायण' ने तीसरे मंडे 12.70 करोड़ कमाए थे. इसके बाद तीसरे मंगलवार को इसने तेजी दिखाई और 17.50 करोड़ कमाए. लेकिन अब तीसरे बुधवार यानी 21वें दिन इसकी कमाई को बड़ा झटका लगा है और इसने पहली बार सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया है.

'रामायण' ने तीसरे बुधवार को बनाया ये रिकॉर्ड 'रामायण' की कमाई में तीसरे बुधवार बेशक बड़ी गिरावट दर्ज की गई फिर भी इस फिल्म ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल ये 'गदर 2' (8.6 करोड़), 'पठान' (6.75 करोड़), 'छावा' (6.19 करोड़), और 'स्त्री 2' (5.68 करोड़) सहित 8 फिल्मों को पछाड़कर तीसरे बुधवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 8वीं फिल्म बन गई है.

ये हैं तीसरे बुधवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में (इंडिया नेट कलेक्शन)

'रामायण' 1000 करोड़ से कितनी दूर? 'रामायण' की रिलीज के 21 दिनों की भारत में नेट कमाई अब 982 करोड़ हो चुकी है. वहीं अब ये1000 करोड़ी बनने की ओर बढ़ रही है. इस मील के पत्थर को पार करने के लिए इसे 18 करोड़ और कमाने होंगे. उम्मीद है कि चौथे वीकेंड तक फिल्म इस आंकड़े को पार कर लेगी और 'धुरंधर 2' के बाद चार डिजिट में कमाई करने वाली बॉलीवुड की दूसरी फिल्म बन जाएगी.

निशा शर्मा ABP Live में सीनियर फ्रीलांस पत्रकार हैं और एंटरटेनमेंट बीट संभालती हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है और बॉक्स ऑफिस की खबरों पर उनकी बेहतरीन पकड़ है. निशा मुख्य रूप से फिल्मों के बजट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कमाई और नफे-नुकसान से जुड़े सटीक आंकड़ों और विश्लेषण पर लिखती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'आजतक' से की थी. इसके बाद वे 'फोकस टीवी' और 'साधना न्यूज' में बतौर प्रोड्यूसर काम किया. नेशनल और स्पेशल स्टोरीज की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. निशा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और वाईडब्ल्यूसीए (YWCA), नई दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पीजी किया है.

स्रोत: Instafeed Desk।

पृष्ठभूमि: गदर 2, द कथा कंटीन्यूज़ के साथ ऑन-स्क्रीन उपशीर्षक, 2023 की भारतीय हिंदी भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और शक्तिमान तलवार द्वारा लिखित है। गदर: एक प्रेम कथा (2001) की अगली कड़ी में, इसमें सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा शामिल हैं, जो सिमरत कौर, मनीषा वाधवा और गौरव चोपड़ा के साथ मूल से अपनी मुख्य भूमिकाओं को दोहरा रहे हैं। (स्रोत: विकिपीडिया — Gadar 2)

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement