Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

रामायण ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, 22वें दिन बनी तीसरी ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: रामायण ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, 22वें दिन बनी तीसरी ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म। 'रामायण' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Source : Instagram नितेश तिवारी की फिल्म…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | मनोरंजन - 26 November 2026

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: रामायण ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, 22वें दिन बनी तीसरी ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म।

'रामायण' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Source : Instagram नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है. 2026 में बॉलीवुड की ये दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है वहीं, अब इसने दुनियाभर में भी इतिहास रच दिया है. 22वें दिन कमाई के बाद ये वर्ल्डवाइड तीसरी ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है.

20वें-21वें दिन के मुकाबले 'रामायण' की कमाई में 22वें दिन गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म ने तीसरे गुरुवार को दुनियाभर का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. इसने 'बाहुबली 2 द कनक्लूजन' को पीछे छोड़ दिया है. चलिए बताते हैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

सैकनिल्क के अनुसार, 'रामायण' ने पहले दिन 64.85 करोड़ का बिजनेस किया था. - जबकि फिल्म ने पहले हफ्ते 564.60 करोड़ की कमाई की. - वहीं, दूसरे हफ्ते 299.15 करोड़ का कारोबार किया. - तीसरे हफ्ते में भी इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया और इसकी कमाई 125.60 करोड़ पहुंच गया है.

इसी के साथ ही 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड 'बाहुबली 2 द कनक्लूजन' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसके बाद ये इंडिया की ऑल टाइम तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है और इसकी कमाई भी 1800 करोड़ के करीब पहुंच गई है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने 21दिनों में दुनियाभर में 1783.07 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. 22वें दिन की कमाई के बाद इसने 'बाहुबली' के कलेक्शन 1788.06 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, इसके फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे, जिसके बाद साफ हो पाएगा कि इसने 22वें दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया. लेकिन अब इसने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

इतना ही नहीं, अगर 'रामायण' के अन्य रिकॉर्ड्स के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई की है. इसने 22वें दिन रात 8.30 बजे तक 751.24 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. जबकि कन्नड़ में 78.51 करोड़, तेलुगु में 57.85 करोड़, मलयालम में 52.30 करोड़ और तमिल में 49.45 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

राहुल यादव ABP Live में सीनियर कॉपी एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क संभालते हैं. उन्हें डिजिटल और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 साल से ज्यादा का अनुभव है. साउथ सिनेमा के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा पर उनकी मजबूत पकड़ और गहरी समझ है. वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, फिल्मों और कलाकारों से जुड़ी खबरों की खास कवरेज करते हैं. एबीपी से पहले राहुल 'राजस्थान पत्रिका', 'दैनिक भास्कर', 'जनसत्ता' और 'न्यूज़18 हिंदी' जैसे प्रतिष्ठित मीडिया घरानों में काम कर चुके हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से जनसंचार में एमए (MA in Mass Communication) किया है.

स्रोत: Instafeed Desk।

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement