Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Swayambhu teaser- Fictional drama movie या ‘बाहुबली’ की COPY?

फिल्म के टीज़र को देखकर Bahubali: ‘the bigining’ और Bahubali: ‘the conclusion ’ की याद आ गई|

Advertisement
Instafeed.org

By Sushant Kumar | Faridabad, Haryana | मनोरंजन - 11 February 2026

निखिल सिद्धर्थ की फिल्म स्वयंभू  का टीज़र आज यानी 11 फरवरी को मुंबई और हैदराबाद में एक साथ लांच किया गया| यह एक पेन इंडिया फिल्म है, जो Historical drama  है| इस फिल्म के main lead की बात की जाए तो निखिल सिद्धार्थ मुख्य भूमिका में है, वही female lead  की बात की जाए तो संयुक्ता मेनन के साथ नाभा नतेश भी है| इस फिल्म को भारत कृष्णामचारी और विजय कमी शेट्टी ने लिखा है| इसमें म्यूजिक रवि बासुर ने दिया है, जो इससे पहले KGF जैसी फिल्मों में काम कर चुके है|  यह फिल्म 13 फरवरी को बड़े परदे पर रिलीज़ होगी| 


फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए फिल्म के अभिनेता निखिल ने कहा, “स्वयंभू की कहानी भारतीय इतिहास के एक बहुत खास और यूनिक पहलू से निकली है, और वो है सेंगोल का इतिहास। आज हम में से ज्यादातर लोग सेंगोल को उस प्रतीक के तौर पर जानते हैं, जिसे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के उद्घाटन के समय धारण किया था और जो नई संसद भवन में स्थापित है।

लेकिन बहुत कम लोग इसके पीछे का समृद्ध इतिहास जानते हैं। सेंगोल सबसे पहले भगवान राम ने अपने वंशज को दिया था। यह धर्म पूर्ण शासन, न्याय और सही तरीके से शासन करने की शक्ति का प्रतीक है। यह सेंगोल भारत के इतिहास में आगे बढ़ता रहा और चोल साम्राज्य जैसे महान भारतीय साम्राज्यों में इसका खास महत्व रहा। हमने सेंगोल और अपने हीरो को केंद्र में रखकर एक फिक्शनल कहानी रची है।”

अगर इस फिल्म के स्क्रीन प्ले की बात की जाए तो कुछ नया देखने को नहीं मिला, इस फिल्म के टीज़र को देखकर Bahubali: ‘the bigining’ और Bahubali: ‘the  conclusion ’ की याद आ गई| दोनों फ़िल्में fictionally history पर based है, जिस कारण इस फिल्म ने भी अपने costume में कुछ खास बदलाव नहीं किया, इससे भी ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म बाबूबली की कॉपी है| फाइटिंग secquence भी बाहुबली से बहुत हद तक कॉपी लग रही है| 

बाकि सिनेमा घरों में आने के बाद ही पता चल पाएगा कि क्या यह फिल्म original intent के साथ बनाया गया है या फिर बाहुबली को ही कॉपी कर लिया है| 


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.