Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बच्चों में सर्दी और दमा की गंभीरता से बचाव के लिए इंफ्लूएंजा का लगाएं वार्षिक टीका

नई दिल्ली, November 25, 2026: बच्चों में सर्दी और दमा की गंभीरता से बचाव के लिए इंफ्लूएंजा का लगाएं वार्षिक टीका। सर्दी के मौसम में बच्चों में एलर्जी, दमा, सर्दी-जुकाम और डायरिया जैसे मामले बढ़ रहे…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | स्वास्थ्य - 25 November 2026

नई दिल्ली, November 25, 2026: बच्चों में सर्दी और दमा की गंभीरता से बचाव के लिए इंफ्लूएंजा का लगाएं वार्षिक टीका।

सर्दी के मौसम में बच्चों में एलर्जी, दमा, सर्दी-जुकाम और डायरिया जैसे मामले बढ़ रहे हैं। 'हेलो जागरण' कार्यक्रम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल कुमार सिंह ने बच्चों के स्वास्थ्य, बचाव और उपचार पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। ओपीडी में एलर्जी, दमा, सर्दी, जुकाम, बुखार व डायरिया के मरीज अधिक आ रहे हैं। वहीं कुछ मरीजों में डेंगू, स्क्रब टाइफस के मरीज भी देखने को मिल रहे हैं। सर्दी से बचाव को लेकर बच्चों को मौसम के अनुसार गर्म कपड़े सुबह-शाम अवश्य पहनाएं।

यह ध्यान रहे कि शरीर पूरी तरह ढका रहे। छह महीने से पांच साल तक के बच्चों को इंफ्लूएंजा का वार्षिक टीका जरूर लगवा लेना चाहिए। इससे सर्दी और कुछ हद तक दमें की गंभीरता से बचा जा सकता है।

दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘हेलो जागरण’ में बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के शिशु रोग विशेष डा. राहुल कुमार सिंह ने पाठकों से बात की। इन्होंने संक्रमण, बुखार, सामान्य सर्दी-जुकाम, फ्लू, गले में खराश, निमोनिया, पेट, पाचन की समस्याएं, दस्त, उल्टी, पेट दर्द या नवजात में पोषण से जुड़ी समस्याएं, कुपोषण, एनीमिया आदि संबंधित जानकारी दी। साथ ही बचाव व उपचार के बारे में भी बताया।

मेरा पांच साल का बच्चा है। सर में दर्द, तेज बुखार, उल्टी और शरीर में लाल दाने निकल रहे हैं क्या करें? सुनीता (दुर्गाकुंड)

यह डेंगू का लक्षण हो सकता है। इसके लिए आप अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर बाल रोग चिकित्सक से मिलकर करके सीबीसी, डेंगू, एलएफटी की जांच कराने की आवश्यकता है। रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज किया जाएगा।

दो साल का बच्चा है हर एक घंटे पर दस्त कर रहा है चार दिन से एंटीबायोटिक दे रहे है, लेकिन आराम नहीं मिल रहा है क्या करें? अमित (सारनाथ) एंटीबायोटिक अपने मन से नहीं लेना चाहिए। सर्दी के मौसम में बच्चे को वायरल डायरिया अक्सर हो जाता है। इसमें किसी तरह का एंटीबायोटिक का इस्तेमाल नहीं होता है। बच्चे में निर्जलीकरण के लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं या घर में सुपाच्य भोजन एवं ओआरएस का घोल पीने से ठीक हो सकता है।

मेरी बच्ची 13 साल की है। लंबाई नहीं बढ़ रहा है क्या करें? राजेश यादव (काशी विद्यापीठ)

बच्चों की लंबाई अनुवांशिक एवं माता-पिता की लंबाई के अनुपात (मिड पेरेंटल हाइट) में ही होती हैं। साथ ही कुपोषण, पेट में केंचुआ की वजह से हो सकता है। ऐसे में केचुआ से बचाव के लिए 1-14 साल के बच्चों को हर छह माह पर एल्बेंडाजोल की दवा दें। जंग फूड देने की बजाए पौष्टिक भोजन दें। इससे बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर होगा और लंबाई भी बढ़ेगी।

10 साल की बच्ची है और पांच दिन से सांस तेज चल रही है और आज से सांस में सीटी जैसी आवाज आ रही है क्या करें? विवेक (राजातालाब) - यह बच्चे में दमा का लक्षण हो सकता है। इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। इस मौसम में पराली के जलने और वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह से समस्या की गंभीरता देखने को मिल रही है। सांस में सीटी जैसी आवाज आने पर स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ डाक्टर से मिलकर नेबुलाइज, आक्सीजन, एचएचएचएफएनसी का सपोर्ट लें।

16 साल की लड़की है चलने में थक जा रही है और कोई भी काम करने में असमर्थ है। साथ ही हथेली सफेद पड़ चुकी है क्या करें? क्षमा (बड़ागांव)

यह गंभीर एनीमिया का लक्षण हो सकता है। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक की सलाह से जरूरी जांच कराएं और आवश्यक हो तो रक्त चढ़वा लेना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings , Shiv Chalisa , राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

स्रोत: Instafeed Desk।

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.