Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

स्वाद ही नहीं सेहत भी सुधारते हैं संतरा-अमरूद, सर्दियों में खाने से म‍िलते हैं ये 7 फायदे

नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026: स्वाद ही नहीं सेहत भी सुधारते हैं संतरा-अमरूद, सर्दियों में खाने से म‍िलते हैं ये 7 फायदे। Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian स्वाद ही नहीं सेहत भी सुधारते हैं…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | स्वास्थ्य - 27 November 2026

नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026: स्वाद ही नहीं सेहत भी सुधारते हैं संतरा-अमरूद, सर्दियों में खाने से म‍िलते हैं ये 7 फायदे।

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian स्वाद ही नहीं सेहत भी सुधारते हैं संतरा-अमरूद, सर्दियों में खाने से म‍िलते हैं ये 7 फायदे सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में संतरा और अमरूद सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फल हैं। सर्दी-जुकाम, खांसी, त्वचा और पाचन समस्याओं में ये फल फायदेमंद हैं। जानें इनके लाभ। Health benefits of eating orange and guava Written By Yashaswi Mathur Published on Nov 26, 2026 19:27 IST

डाइट में संतरा और अमरूद शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। इन दोनों फलों में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अमरूद डाइटरी फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो पाचन को दुरुस्त रखने और कब्ज की समस्या से राहत पाने में मदद कर सकता है। वहीं, संतरे में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स और पोटैशियम होता है जो हार्ट हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंद है। इन दोनों फलों में पानी भी होता है, जो सर्दियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं क‍ि ये दोनों फल खाने से सेहत को क्‍या-क्‍या लाभ म‍िलते हैं? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Smita Singh , Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

संतरे में मौजूद हेस्पेरिडिन, पोटैशियम और फ्लेवोनॉइड्स, बीपी कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। पोटैशियम शरीर में सोडियम के प्रभाव को संतुलित करने और ब्‍लड वेसल्‍स को स्‍वस्‍थ रखने में मदद करता है। साल 2021 में European Journal Of Nutrition में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, संतरे का जूस पीने वाले प्रतिभागियों में सिस्टोलिक और डायस्टोलिक बीपी में सुधार देखा गया। इससे संकेत मिलता है कि संतरे में मौजूद हेस्पेरिडिन कुछ हद तक बीपी कंट्रोल कर सकता है।

यह भी पढ़ें- रोज 1 संतरा खाने से शरीर में क्या होता है? जानें सेहत के लिए इसके 7 बड़े फायदे

अमरूद में मौजूद डाइटरी फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स और दूसरे बायोएक्टिव कंपाउंड भी मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए असरदार साब‍ित हो सकते हैं। साल 2016 में Journal Of Clinical And Diagnostic Research में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के परिणाम में बिना छिलके वाला अमरूद खाने वाले समूह में टोटल कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और LDL कोलेस्ट्रॉल में कमी देखी गई।

अमरूद में डाइटरी फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। फाइबर मल को भारी और मुलायम बनाने में मदद करता है। इसलिए संतुलित मात्रा में अमरूद खाने से मल त्याग की प्रक्रिया आसान हो सकती है। साल 2001 में Journal Of Agricultural And Food Chemistry में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताबि‍क, शोधकर्ताओं ने अमरूद के गूदे और छिलके में डाइटरी फाइबर और पॉलीफेनॉल्स की मात्रा का अध्ययन किया। दोनों हिस्सों में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया गया। इस रिसर्च से अमरूद को फाइबर के अच्छे स्रोत के रूप में देखा गया।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार अमरूद कब खाना चाहिए और क्यों? डॉक्टर से जानें

संतरे में फाइबर और फ्लेवोनॉइड्स होते हैं। साबुत संतरा खाने से फाइबर मिलता है, जो भोजन के बाद ब्लड शुगर के बढ़ने की गति को प्रभावित कर सकता है। साल 2021 में Phytotherapy Research में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी में पाया गया क‍ि संतरे का जूस पीने से टोटल कोलेस्ट्रॉल और इंसुलिन रेजिस्टेंस के एक इंडिकेटर HOMA-IR में कमी आई।

संतरा और अमरूद दोनों विटामिन-C के अच्छे स्रोत हैं। विटामिन-C एक जरूरी पोषक तत्व है, जो शरीर में कई जरूरी काम करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करके कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।

सर्दियों में सर्दी-जुकाम की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में संतरा खाना फायदेमंद हो सकता है। संतरे में मौजूद विटामिन C इम्यून सिस्टम को सामान्य रूप से काम करने में मदद करता है। यह शरीर की इम्‍यून‍िटी को बनाए रखने और इंफेक्‍शन के दौरान होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से निपटने में अहम भूमिका निभाता है।

संतरा और अमरूद में मौजूद विटामिन C पौधों से मिलने वाले आयरन के एब्‍जॉर्ब होने की प्रक्र‍िया को बेहतर बनाता है। आयरन की कमी से बाल झड़ने की समस्या भी जुड़ी हो सकती है। इसलिए आयरन युक्त भोजन के साथ विटामिन C वाले फल खाना फायदेमंद हो सकता है।

एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति अपनी भूख और कुल डाइट के अनुसार रोजाना एक मध्यम आकार का संतरा और एक छोटा या मध्यम आकार का अमरूद खा सकता है।

संतरा और अमरूद में मौजूद विटामिन C से आयरन की कमी दूर हो सकती है और हेयर फॉल से बचाव हो सकता है, त्‍वचा में कोलेजन बनाने के ल‍िए भी व‍िटाम‍िन C जरूरी है। सर्दी-जुकाम से बचाव, काेलेस्‍ट्रॉल कंट्रोल, ब्‍लड शुगर कंट्रोल, बेहतर पाचन के ल‍िए और बीपी कंट्रोल के ल‍िए ये दोनों फल खाना फायदेमंद होता है। रोजाना मध्‍यम आकार का एक संतरा और एक छोटा अमरूद खा सकते हैं। संतरा और अमरूद को सुबह, नाश्‍ते या शाम को भूख लगने पर खाया जा सकता है। जूस पीने के बजाय साबुत फल ही खाना चाह‍िए।

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

स्रोत: Instafeed Desk।

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement