Story Content
नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: Anant Singh Daughter Wedding: शिवांगी ने पहनाई ऋषिकेश को वरमाला, मरून-गोल्डन लहंगे में छा गईं अनंत सिंह की बेटी, जयमाल की पहली तस्वीर आई साम।
दुल्हन बनीं शिवांगी ने पहना खास लहंगा वरमाला के लिए शिवांगी पारंपरिक मरून रंग का ब्राइडल जोड़ा चुना जो शादी की रस्मों के हिसाब से शाही और एथनिक था. महरून रंग के इस लहंगे पर खूबसूरत और हेवी गोल्डन वर्क था. इसका दुपट्टा नेट का था जिस पर भी काफी हेवी एम्ब्रायडरी थी. दुल्हन शिवांगी ने लहंगे के साथ ट्रैडिशनल और हेवी गोल्डन जूलरी पहनी हुई थी. इसमें मल्टी लेयर नेकलेस, ईयररिंग्स और कंगन शामिल थे. उन्होंने नथ, झुमका और मांग टीका भी पहना था.
शिवांगी का लुक पूरी तरह भारतीय परंपरा के मुताबिक था. दुल्हन बनीं शिवांगी बहुत सुंदर लग रही थीं. शिवांगी ने जैसे ही ऋषिकेश को जयमाल पहनाई, पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा.
दुल्हन शिवांगी ने लहंगे के साथ ट्रैडिशनल और हेवी गोल्डन जूलरी पहनी हुई थी. इसमें मल्टी लेयर नेकलेस, ईयररिंग्स और कंगन शामिल थे. उन्होंने नथ, झुमका और मांग टीका भी पहना था. शिवांगी का लुक पूरी तरह भारतीय परंपरा के मुताबिक था. दुल्हन बनीं शिवांगी बहुत सुंदर लग रही थीं.
वरमाला की रस्म में दूल्हे ऋषिकेश कुमार पारंपरिक हल्की गुलाबी शेरवानी में खूब जंचते नजर आए. उन्होंने लाइट पिंक कलर की शेरवानी, सफेद पजामा और सिर पर गुलाबी साफा बांधा था. दोनों का वेडिंग लुक बेहद तालमेल भरा और आकर्षक दिखा.
शिवांगी की शादी में उनके तीनों भाई अभिषेक, अंकित और अभिवन सिंह गोल्डन शेरवानी और लाल बांधनी साफा बांधे नजर आए. बंद गले की शेरवानी और बांधनी साफे में तीनों भाई खूब जच रहे थे.
शादी की रस्मों और जश्न के बीच सामने आईं तस्वीरें और वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गए. अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी खबरें पिछले कई दिनों से चल रही थीं और लोगों में शादी को लेकर काफी उत्साह था. खबरों के मुताबिक इस शादी में 4 लाख से ज्यादा लोगों ने शिरकत की जिनके लिए जबरदस्त इंतजाम किए गए थे.
स्रोत: Instafeed Desk।
पृष्ठभूमि: अनंत कुमार सिंह, जिन्हें छोटे सरकार के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने बिहार विधान सभा में मोकामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में कार्य किया है और वर्तमान में भी कार्यरत हैं। 2020 में, उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने के लिए लगभग 15 वर्षों के बाद जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी छोड़ दी, लेकिन बाद में 2025 में हालिया राज्य चुनाव में मोकामा से लड़ने के लिए जनता दल (यूनाइटेड) में फिर से शामिल हो गए। (स्रोत: विकिपीडिया — Anant Kumar Singh)
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.