Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई का आदेश रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने दिया सरेंडर करने का आदेश

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई का आदेश रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने दिया सरेंडर करने का आदेश। बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई का आदेश रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने दिया सरेंडर करने का आदेश Source…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | खबरें - 26 November 2026

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई का आदेश रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने दिया सरेंडर करने का आदेश।

बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई का आदेश रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने दिया सरेंडर करने का आदेश Source : PTI जी कृष्णय्या हत्याकांड में बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को रद्द कर दिया. अदालत ने 1 महीने में सरेंडर करने का आदेश दिया है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पब्लिक सर्वेंट की हत्या के दोषी को प्रीमैच्योर रिलीज के योग्य ठहराने वाली बिहार सरकार की नीति को गलत ठहराया. कोर्ट ने कहा कि बिना उचित कारण के 2023 में रिहाई नीति बदली गई.

साल 1994 में गोपालगंज के जिलाधिकारी (DM) जी. कृष्णैया की भीड़ ने हत्या कर दी थी. इसी मामले में आनंद मोहन को दोषी ठहराया गया था और आजीवन कारावास की सजा मिली. बिहार सरकार की फैसले की वजह से आनंद मोहन 14 साल जेल काटने के बाद 24 अप्रैल 2023 को रिहा हो गए.

इसके खिलाफ जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने कहा कि राज्य सरकार मारे गए अधिकारी की विधवा (याचिकाकर्ता) उमा कृष्णैया को अपनी बात रखने का मौका देने के बाद सजा में छूट (रेमिशन) देने की प्रक्रिया को नए सिरे से शुरू कर सकती है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 2023 में किया गया वह संशोधन जिसके तहत समय से पहले रिहाई दी गई थी, बिना किसी स्पष्ट उद्देश्य या नेक नीयत के लिया गया एक अचानक बदलाव है. राज्य सरकार कोई तर्कसंगत और वैध सार्वजनिक उद्देश्य साबित करने में विफल रही है, इसलिए यह फैसला संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन माना जाता है.

कोर्ट ने कहा कि सजा में छूट देने के मामलों में संविधान के अनुच्छेद 21 को एकतरफा गारंटी के रूप में नहीं देखा जा सकता. यह सुरक्षा केवल उस दोषी के लिए नहीं है जिसने जेल में काफी लंबा समय बिताया हो और जो रिहा होने पर समाज में फिर से घुल-मिल जाने की क्षमता रखता हो.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अनुच्छेद 21 जीवन और स्वतंत्रता की सबसे व्यापक व्याख्या करता है. इसमें पीड़ित के अधिकारों के साथ-साथ, यदि पीड़ित अब जीवित नहीं है, तो उसके परिवार के अधिकारों को भी शामिल किया गया है. एक गरिमापूर्ण और भयमुक्त जीवन सुनिश्चित करने के लिए, पीड़ित और दोषी दोनों के अधिकारों के बीच संतुलन बनाना जरूरी है. ऐसा नहीं होना चाहिए कि एक पक्ष के अधिकार पूरी तरह से दब जाएं.

स्रोत: Instafeed Desk।

पृष्ठभूमि: भारत का सर्वोच्च न्यायालय सर्वोच्च न्यायिक प्राधिकरण और भारत का सर्वोच्च न्यायालय है। यह भारत में सभी दीवानी और आपराधिक मामलों के लिए सर्वोच्च अपीलीय अदालत है। (स्रोत: विकिपीडिया — Supreme Court of India)

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement